विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

पिता को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बेटी के चरित्र पर हुआ शक, पत्थर से मारकर जान ले ली

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुई वारदात, 42 साल के पिता संतोष दीवान ने 19 साल की बेटी सुलोचना दीवान की हत्या कर दी

पिता को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बेटी के चरित्र पर हुआ शक, पत्थर से मारकर जान ले ली
प्रतीकात्मक फोटो.
  • लड़की के दोस्त ने बताया कि संतोष सुलोचना पर करता था शक
  • पिता बेटी को मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करने देता था
  • एक फरवरी को एक नाले से बरामद हुआ था लड़की का शव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
महासमुंद (छत्तीसगढ़):

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 19 साल की बेटी के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते हुए और उसके चरित्र पर शक कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी ने पत्थर से मारकर अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल ने बताया कि आरोपी संतोष दीवान (42) को यहां कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया. दीवान की बेटी सुलोचना दीवान का शव शहर के बाहरी इलाके में एक फरवरी को एक नाले से बरामद हुआ था. उसके सिर पर चोट के कई निशान थे.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चोवाराम नाम के एक व्यक्ति से पूछताछ की गई, जो मृतका का करीबी दोस्त बताया जा रहा है. चोवाराम के मुताबिक लड़की के पिता उसके चरित्र पर शक करते थे और उसे मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करने देते थे. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्थर से मारकर अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com