विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

इंसानियत शर्मसार: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पिता ने किया 8 साल की बेटी से बलात्कार, गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

इंसानियत शर्मसार: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पिता ने किया 8 साल की बेटी से बलात्कार, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने ही अपनी 8 साल की बच्ची से रेप किया. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक अखिल वर्मा ने बताया, 'पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.' उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची कक्षा तीसरी की छात्रा है.

यह भी पढ़ें : इंसानियत शर्मसार, राजस्थान में एक पिता ने अपनी ही सात वर्षीय बेटी से बार-बार किया बलात्कार

वर्मा ने बताया कि आरोपी रविवार की रात बेटी के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां जग गई और उसने आरोपी को धक्का देकर बच्ची को उसके चंगुल से बचाया. उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी पिता ने मां-बेटी को कमरे में बंद कर दिया और वहां से चला गया.

VIDEO : पिता-भाइयों ने आठ साल तक किया नाबालिग से रेप


सोमवार की सुबह महिला ने पड़ोसियों को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई. वर्मा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार इसके पहले भी उसका पिता गत दो माह में दो बार कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न
किया था. 

(इनपुट : एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com