विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना में घायल बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया है.

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सिग्मा इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में जहां एक बदमाश को गोली लगी वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया है. पुलिस ने घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जबकि आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी बदमाश की पहचान दिनेश के रूप में की है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली महिला ठेर

पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना में घायल बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया है. पुलिस फिलहाल आरोपी के दूसरे साथी की भी तलाश कर रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बदमाश को पैर में गोली लगी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों मे यूपी और खासकर नोएडा और ग्रेटनोएडा में पुलिस ने कई बदमाशों को पकड़ने के लिए ऐसे ही मुठभेड़ किए हैं. इसमें पुलिस का कामयाबी भी मिली है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com