बस में अश्लील हरकत करने का आरोपी.
- लड़की ने घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया
- घटना का वीडियो ट्विटर पर डाल दिया
- स्वाति जयहिंद ने मामला दर्ज कराने में मदद की
नई दिल्ली:
दिल्ली महिला आयोग ने चलती बस में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा के यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है.
छात्रा बस में सफ़र कर रही थी, तभी उसके साथ में बैठा हुआ एक आदमी हस्तमैथुन करने लगा. उसने घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसको ट्विटर पर डाल दिया. उसने अपने ट्वीट में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति जय हिन्द और अन्य लोगों को टैग कर दिया. जब आयोग की अध्यक्ष ने वह वीडियो देखा तो उन्होंने तुरंत लड़की से ट्विटर पर बात की. अगले दिन दिल्ली महिला आयोग की टीम ने एफआईआर दर्ज कराने में उसकी मदद की.
यह भी पढ़ें : शर्मनाक : खचाखच भरी बस में अश्लील हरकत करता रहा छात्रा के साथ बैठा शख्स, कोई कुछ नहीं बोला
दिल्ली महिला आयोग ने छात्रा से संपर्क किया और एक टीम उसके साथ थाने गई. आयोग की अध्यक्ष स्वाति जय हिन्द ने स्वयं वसंत विहार थाने के एसएचओ से बात की और एफआईआर दर्ज करवाई. मामले में वसंत विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है मगर अभियुक्त अभी भी फरार है.
VIDEO : छेड़खानी के डर से ट्रेन से कूदी छात्रा
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, “मैंने वह ट्वीट देखा, बहुत ही शर्मनाक था. मैंने तुरंत उसकी एफआईआर दर्ज करवाई. सबसे शर्मनाक बात यह है कि बस में कोई भी उस लड़की की मदद करने को नहीं आया. यह आदमी इस समाज के लिए एक खतरा है और इसको कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए.'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sexual Exploitation