विज्ञापन

सुल्तानपुरी में पत्नी की गला दबाकर हत्या, बच्चों ने बता दिया पुलिस को पापा का खौफनाक सच

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. एक 35 वर्षीय महिला अपने घर में संदिग्ध हालत में मृत मिली, जिसके गले में दुपट्टा बंधा था.

सुल्तानपुरी में पत्नी की गला दबाकर हत्या, बच्चों ने बता दिया पुलिस को पापा का खौफनाक सच
  • दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में घरेलू विवाद के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या की गई, घटना दोपहर की
  • मृत महिला के पति अनिल शराब के नशे में था और महिला के दो बेटे घटना के समय घर में मौजूद थे
  • बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने ही उनकी मां की हत्या की है, जिससे हत्या की पुष्टि हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को पी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी में एक घर में झगड़े की सूचना मिली. सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुरी की टीम मौके पर पहुंची. घर के अंदर एक कमरे में 35 साल की महिला फर्श पर गद्दे पर पड़ी मिली. उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था. महिला का पति अनिल भी कमरे में मौजूद था और वह शराब के नशे में था.

ये भी पढ़ें : धड़ से सिर अलग, हाथ-पैर भी गायब... दिल्ली के रोहिणी इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी

बच्चों ने पुलिस को क्या बताया

महिला को तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. क्राइम टीम ने मौके की जांच कर सबूत इकठ्ठा किए. मृतका के दो बेटे, जिनकी उम्र 10 और 13 साल है वो भी घर में मौजूद थे. दोनों बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने ही उनकी मां की हत्या की है.

ये भी पढ़ें : बठिंडा मां ने उतारा दो बच्चों को मौत के घाट, प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर दी चूहे मारने वाली गोलियां

शुरुआती जांच में क्या कहा गया

बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति अनिल (39), निवासी सुल्तानपुरी, जो पंजाबी बाग इलाके में ड्राइवर का काम करता है, उसको हिरासत में ले लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना घरेलू झगड़े के चलते हुई. फिलहाल जांच में किसी अवैध संबंध का एंगल सामने नहीं आया है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com