दिल्ली के मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी ने एक जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक से कथित तौर पर छेड़छाड़ की और बलात्कार का प्रयास किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उक्त घटना सोमवार को उस समय हुई जब चिकित्सक सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आरोपी पहले स्नानगृह में छिप गया और बाद में कथित तौर पर उसने चिकित्सक से छेड़छाड़ की. आरोपी ने चिकित्सक से बलात्कार की भी कोशिश की. हालांकि चिकित्सक ने अलार्म के जरिए सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया. इसके बाद वह किसी तरह आरोपी को धक्का दे कर वहां से भागने में कामयाब रहीं.
ये भी पढ़ें-बीजेपी सांसद रवि किशन से ₹3 करोड़ की ठगी, पुलिस केस दर्ज
जेल के एक अधिकारी ने कहा, ''कैदी को तुरंत पकड़ लिया गया.'' अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारियों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और तदनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. उन्होंने कहा, ''हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रक्रिया के अनुसार हर्ष विहार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.'' जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. आरोपी बलात्कार के एक मामले में जेल में बंद है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
VIDEO: राजस्थान कांग्रेस संकट: अशोक गहलोत को क्लीन चिट, 3 नेताओं पर कार्रवाई की सिफारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं