(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पंजाब , राजस्थान और पूर्वोत्तर में गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 28 लग्जरी वाहन बरामद किए हैं. पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार पांच आरोपी, एक चोर और चार अन्य जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 50 मामले दर्ज हैं, को गिरफ्तार किया गया है. अपराध शाखा की ओर से गठित दल ने नरेन्द्र सिंह, लाल बहादुर और सारिक को मेरठ फ्लाईओवर के पास पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी की स्कॉर्पियो बरामद की है. वाहन में नकली नंबर प्लेट रखीं हुईं थीं. अन्य आरोपी सोनू को हरियाणा से पकड़ा गया.पुलिस उपायुक्त राजेश राव ने कहा कि कि मामले की जांच जारी है और वाहन बरामद होने की उम्मीद है.
VIDEO : सुनील भट्ट हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े चारों आरोपी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : सुनील भट्ट हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े चारों आरोपी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं