विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2019

दिल्ली: पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बदमाश, ऑटो ड्राइवर की वर्दी पहनकर देते थे वारदात को अंजाम

दिल्ली में लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दहशत का आलम ये है कि सुनसान जगह पर आते ही लोगों के मन में एक डर सा बैठ जाता है कि कहीं वो किसी घटना के शिकार न हो जाएं.

दिल्ली: पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बदमाश, ऑटो ड्राइवर की वर्दी पहनकर देते थे वारदात को अंजाम
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

दिल्ली में लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दहशत का आलम ये है कि सुनसान जगह पर आते ही लोगों के मन में एक डर सा बैठ जाता है कि कहीं वो किसी घटना के शिकार न हो जाएं. दिल्ली पुलिस ने जिस तिकड़ी को हिरासत में लिया, वह राह चलते लोगों के मोबाइल और चेन लूट लेते हैं. यह 'गला घोटू गैंग' महंगे मोबाइल देखकर लोगों पर हमला करते थे. लूटपाट करने के बाद ऑटो से फरार हो जाते थे. 

दिल्लीः विकासपुरी में हुई प्रॉपर्टी डीलर के मर्डर की गुत्थी सुलझी, इस वजह से हुई हत्या

नई दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि इलाके में चेन स्नेचिंग की वारदात बढ़ रही थी. एक गैंग, जो ऑटो में आता और गला घोंटकर लूटपाट कर फरार हो जाता है. उन्होंने बताया कि 15 जून की शाम को हमारे मंदिर मार्ग थाने के एएसआई राजबीर सिंह के पास एक शख्स आया और बताया कि मेरे साथ ऑटो में जा रहे बदमाशों ने लूटपाट की. एएसआई ने तत्काल दूसरे ऑटो से बदमाशों का 1 किलोमीटर तक पीछा किया. तभी ऑटो में सवार दो बदमाश मिथलेश और प्रवेश भाग गए लेकिन ऑटो ड्राइवर वकील पकड़ लिया गया.

साउथ एवेन्यू हत्या मामला : 7000 की सुपारी देकर पत्‍नी ने ही करवाई अपने पति की हत्‍या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

बाद में फरार मिथलेश और प्रवेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी मिथलेश ने पुलिस को बताया की वह जीबी रोड पर दलाली का काम करता है और प्रवेश भी इसके साथ रहता है. वह तीनों साथ मिलकर लोग लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. वकील नाम का बदमाश, ऑटो ड्राइवर की वर्दी पहनकर ऑटो चलाता और मिथलेश और प्रवेश पीछे बैठते. जैसे ही सुनसान जगह पर कोई महंगे फोन के साथ कोई शख्स दिखता, तभी ये गैंग ऑटो से उतरकर उसके पीछे जाता शख्स का पीछे से गला घोंटता और फिर बेसुध होने के बाद मोबाइल या चेन लूटकर फरार हो जाते. पुलिस अब पता लगा रही है कि ये लोग अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com