विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2017

दिल्ली में 100 और 500 रुपये के नकली नोट छापने वाला गिरोह सक्रिय, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य दिल्ली के फर्श खाना में फर्जी भारतीय मुद्रा नोट छापने और बांटने का काम कर रहा था एक गिरोह

दिल्ली में 100 और 500 रुपये के नकली नोट छापने वाला गिरोह सक्रिय, एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पुलिस ने 47,500 रुपये मूल्य के फर्जी नोट जब्त किए
  • नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद
  • आरोपी 32 वर्षीय समीर खान पेशे से दरजी
नई दिल्ली: यहां 100 रुपये और 500 रुपये मूल्य के नकली नोट छापने और उनके वितरण में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति के पास से 47,500 रुपये मूल्य के फर्जी नोट और इन नोटों को छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद हुए हैं. पुलिस को हाल ही में पता चला था कि मध्य दिल्ली के फर्श खाना में फर्जी भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) छापने और बांटने का काम एक गिरोह कर रहा है.

VIDEO : एटीएम में नकली नोट..

पुलिस उपायुक्त (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपी समीर खान (32) पेशे से दरजी है. उसके पास से 500 रुपये मूल्य वाले 35 और 100 रुपये मूल्य वाले 80 नकली नोट बरामद हुए हैं. इसके बाद आरोपी के घर से 22,000 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए. पुलिस इसमें खान के एक सहयोगी वसीम की भी तलाश कर रही है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Note
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com