प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 की DDA मार्केट में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक 46 वर्षीय बाबूलाल जल बोर्ड में कर्मचारी था. आज सुबह परिजनों को सूचना मिली. मौके पर आकर उनके पुत्र ने देखा कि बाबूलाल फर्श पर गिरे हैं और खून से लथपथ हैं उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बाबूलाल के पुत्र के अनुसार इस हत्या के पीछे मुखर्जी नगर और रोहिणी के रहने वाले दो सट्टेबाजों का हाथ है. सट्टे की रकम को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें : राजस्थान, हरियाणा के बाद दिल्ली में कोई काट रहा चोटियां, दहशत में महिलाएं
बाबूलाल के परिजनों की मानें तो कुछ समय तक इनका बेटा सट्टेबाजों के चंगुल में था, लेकिन अब वह काम कर रहा है, यह बात सट्टेबाजों को रास नहीं आई. इसी को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था
VIDEO : एक बार फिर ऐसा अपराध
घटना की गंभीरता को देखते हुए रोहिणी जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस को घटना स्थल से कुछ CCTV फुटेज भी मिली है जिसके आधार केएन काटजू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं