हत्या का आरोपी बेंजी.
- बिना पहचाने गार्ड की हत्या कर दी
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है आरोपी बेंजी
- कुछ दिन पहले बेजी का एक ऑटो वाले से झगड़ा हुआ था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने बेंजी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है ,जो एक ऑटो वाले की हत्या करने आया था. जब वह पहुंचा तो ऑटो में एक सिक्योरिटी गार्ड लेटा हुआ था. उसने बिना पहचाने गार्ड की हत्या कर दी.
पुलिस के मुताबिक एम्स ट्रामा सेंटर में 65 साल का रामबहादुर घायल हालत में लाया गया. रामबहादुर के परिवार ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया है. रामबहादुर सफदरजंग एनक्लेव की एक कॉलोनी में गार्ड के तौर पर नौकरी कर रहा था. उस पर हमला उस वक्त हुआ जब वह कॉलोनी में खड़े एक ऑटो में आराम कर रहा था. रामबहादुर की बाद में मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे. दूसरे गार्डों से पूछताछ की तो एक शख्स पर संदेह हुआ और बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम बेंजी है जो मणिपुर का रहने वाला है. वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसका एक ऑटो वाले से झगड़ा हुआ था. उसने बाद में ऑटो वाले को सबक सिखाने की ठान ली. बुधवार की सुबह सफदरजंग एनक्लेव के हुमायूंपुर इलाके में ही उसे वह ऑटो दिखा. बेंजी ने समझा कि ऑटो में वही ऑटो वाला लेटा है और उसने बिना पहचान सिक्योरिटी गार्ड की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया.