विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

पश्चिम बंगाल में घर की छत से लटका मिला महिला का शव, पति सहित चार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में एक महिला का शव घर की छत से लटका हुआ पाया गया.

पश्चिम बंगाल में घर की छत से लटका मिला महिला का शव, पति सहित चार गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक महिला का शव घर की छत से लटका हुआ पाया गया. यह घटना कोलकाता से 160 किलोमीटर दूर बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन इलाके में हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सबिता शर्मा का शव शनिवार शाम घर की छत से लटका मिला.' उन्होंने बताया कि मृत महिला के पति और उसके ससुराल वालों का दावा है कि उसने सभी की अनुपस्थिति में आत्महत्या की है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव में हार के बाद निर्दलीय उम्मीदवार ने की आत्महत्या

परिवार वालों ने दावा किया कि जब वे लोग बाजार से आए, तो सबिता को लटका पाया. हालांकि, महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग की थी और इसके लिए वे अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे.

VIDEO : राजस्थान में डायन बताकर महिला की हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. हमने एफआईआर के आधार पर पति राजा शर्मा और उसके ससुराल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. चारों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com