भिंड में दबंगों ने की दलित टीचर की पिटाई
भिंड:
मध्य प्रदेश के भिंड में एक दलित टीचर को इलाके के दबंगों ने बुरी तरह पीटा और वहां खड़े लोग तमाशा देखते रहे. पीड़ित का नाम कल्याण है और पेशे से वह सरकारी टीचर है. कल्याण का आरोप है कि अटेल में हुए उपचुनाव में वह अपनी मर्जी से वोट देना चाहता था, लेकिन गांव के दबंग उनकी मर्जी के मुताबिक वोट डालने का दबाव बना रहे थे.
यह भी पढ़ें : चोरी के आरोप में नाबालिग को सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने बेरहमी से पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
जब कल्याण ने उनकी बात नहीं मानी तो दबंगों ने उसे धमकी दी. इसके बाद कल्याण ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. इससे नाराज दबंगों ने शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे कल्याण को बीच रास्ते में रोक लिया. उसके बाद लाठी-डंडों से उसको जमकर पीटा.
VIDEO : भिंड में दबंगों की गुंडागर्दी
पुलिस ने कल्याण की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhind