विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

उत्तर प्रदेश: मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी अर्जुन राणा पुलिस मुठभेड़ में घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश अर्जुन राणा जख्मी हो गया है.

उत्तर प्रदेश: मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी अर्जुन राणा पुलिस मुठभेड़ में घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश अर्जुन राणा जख्मी हो गया है. अपराधी अर्जुन राणा के ऊपर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि राणा को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. 

बता दें कि अर्जुन राणा ने शराब के लिए दरोगा के बेटे कविंद्र से पांच सौ रुपये मांगे थे. पैसे नहीं देने पर अर्जुन ने दरोगा की पत्नी सुमन और कविंद्र को गोली मार दी थी. जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. राणा के खिलाफ कई सारे मुकदमें भी दर्ज हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com