विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

क्राइम ब्रांच ने किया कैशक्वाइन गैंग का पर्दाफाश, इनवेस्ट के नाम पर लगाया है करोड़ों का चूना

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वर्चुअल करेन्सी के नाम पर लोगों से मोटी रकम इन्वेस्ट कराकर उन्हें ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है.

क्राइम ब्रांच ने किया कैशक्वाइन गैंग का पर्दाफाश, इनवेस्ट के नाम पर लगाया है करोड़ों का चूना
पकड़ा गया आरोपी
  • क्राइम ब्रांच ने किया कैशक्वाइन गैंग का पर्दाफाश
  • इनवेस्ट के नाम पर लगाया है करोड़ों का चूना
  • इस मामले में एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वर्चुअल करेन्सी के नाम पर लोगों से मोटी रकम इन्वेस्ट कराकर उन्हें ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है, इस गैंग ने कैशक्वाइन नाम से एक वेबसाइट बना रखी थी और बाकायदा मल्टीलेवल मार्किटिंग के जरिए ये लोगो के साथ मीटिंग करते थे. बड़े-बड़े होटलों में पार्टियों में इन्वेस्टर्स को बुलाकर कैशक्वाइन के फायदे के बारे में समझाते थे और इन्वेस्ट करने पर हर महीने 10 पर्सेंट देने का दावा करते थे. लालच में काफी लोगों ने वर्चुअल कैशक्वाइन में इन्वेस्ट किया और बाद में सभी के क्वाइन का अमाउंट जीरो हो गया और ये करीब 50 करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें: मानसरोवर पार्क के खूनी खेल की गुत्थी सुलझी, क्राइम ब्रांच ने पांच लोगों को धरा

क्राइम ब्रांच से इस संबंध में अरुण चौहान नाम के एक शख्स ने शिकायत की, कैशक्वाइन के लोगों ने इस शख्स को भी 25 लाख का चूना लगाया था. सूचना पर क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 420,120बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर नरेंद्र उर्फ़ सोनू दहिया नाम के शख्स जो सोनीपत के बरौना गांव का रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया है. ये लोग पूरे देश में इस ऑपरेशन को चला रहे थे. अभी मामला खुलने के बाद कई शिकायतकर्ता सामने आ रहे हैं. 

VIDEO: जादूगर गैंग: पलक झपकते ही कर देता है आपका सामान गायब
इंडिया में बिटक्वाइन, कैशक्वाइन अलग-अलग नामों से चलाई जा रही वर्चुअल करेन्सी मान्य नहीं है. चाइना भी ऐसी करेन्सी को बैन कर चुका है. इस गैंग के कई लोगों की तलाश अभी जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com