विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

आपसी विवाद के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर 

अभी तक की जांच में पता चला है कि मृतक गोविंदपुरी में रहता था और ओखला की एक फैक्ट्री में काम करता था. इससे पहले भी कई बार पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो चुकी थी.

आपसी विवाद के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दक्षिण- पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में कहासुनी के बाद एक दंपती और बेटी ने जहर खा लिया. घटना में तीनों लोगों की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतकों की पहचान विकी, ललिता और छह वर्षीय रेनू के रूप मे किया है. पुलिस फिलहाल मृतकों के पड़ोसियों से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: AIIMS का चमत्कार! सिर से जुड़े दो भाइयों को किया अलग-अलग

अभी तक की जांच में पता चला है कि मृतक गोविंदपुरी में रहता था और ओखला की एक फैक्ट्री में काम करता था. इससे पहले भी कई बार पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो चुकी थी. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी मृतकों के घर वालों को दे दी है. साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. ( इनपुट भाषा से) 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com