विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

दिल्ली में क्लब प्रबंधक पर अज्ञात ने चलाई गोली

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार की रात उदय अपने घर जा रहे थे कि तभी उनकी कार पर गोली चलाई गई, जिसमें गोली उनकी नाक को छूते हुए निकल गई.

दिल्ली में क्लब प्रबंधक पर अज्ञात ने चलाई गोली
(फाइल फोटो)
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार इलाके की घटना.
  • क्लब का प्रबंधक बाल- बाल बच गया.
  • नाक को छूते हुए निकल गई गोली.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारे जाने की घटना में दक्षिणी दिल्ली स्थित एक क्लब का प्रबंधक बाल- बाल बच गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार की रात उदय अपने घर जा रहे थे कि तभी उनकी कार पर गोली चलाई गई, जिसमें गोली उनकी नाक को छूते हुए निकल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. उदय आरपीएम क्लब में प्रबंधक के तौर पर काम करते हैं.

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में मां और बहन की हत्या का आरोपी नाबालिग वाराणसी में मिला

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हमला उदय की हत्या के इरादे से किया गया था अथवा उन्हें सिर्फ डराने की लिए गोली चलाई गई थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना में क्लब का कोई कर्मचारी तो शामिल नहीं है.

VIDEO : राजधानी दिल्ली में बढ़ता अपराध​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com