विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2015

इंग्लिश फुटबॉल का यह मैनेजर है गांधी और भारतीय मूल्यों का जबर्दस्त प्रशंसक

इंग्लिश फुटबॉल का यह मैनेजर है गांधी और भारतीय मूल्यों का जबर्दस्त प्रशंसक
फुटबॉल क्लब आर्सेनल के मैनेजर आर्सीन वेनगर (सौजन्य : AFP)
लंदन: इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के मैनेजर आर्सीन वेनगर ने कहा है कि वह भारत के और विशेष रूप से 'भारतीय संस्कृति' के प्रशंसक हैं। भारत में बुधवार को दिवाली का उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया और आर्सेनल को यह काफी पसंद है।

वेनगर ने कहा कि वह महात्मा गांधी के प्रशंसक हैं और भारतीय मूल्यों का हमेशा से सम्मान करते हैं।

उन्होंने क्लब की वेबसाइट पर साझा किया, "मैं भारतीय संस्कृति का प्रशंसक हूं। बचपन में ही मैंने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत के बारे में जाना और बचपन में सीखी गई बातों का आपके लिए हमेशा खास अर्थ होता है।"

उन्होंने कहा, "छोटे बच्चे के रूप में आप हमेशा सोचते हैं कि हिंसा का जवाब मैं अहिंसा से दूंगा और ऐसे में आप उस व्यक्ति को नहीं भूल पाते, जिन्होंने यह शांतिपूर्ण उदाहरण आपके समक्ष रखा हो। ऐसे में आप भारतीय संस्कृति को लेकर उत्सुक हो जाते हैं, जिसकी एक विशिष्ट संस्कृति है।"

आर्सेनल के 66 वर्षीय मैनेजर ने कहा, "यहां इंग्लैंड में भी भारतीय समुदाय के लोगों का एक बड़ा तबका है और वे बहुत मेहनती हैं। वे सभी समाज में अच्छा कर रहे हैं और जब आपको इस बारे में पता चलता है तो आप स्वाभाविक रूप से उनका सम्मान करते हैं। मेहनत प्रत्येक समाज की आवश्यक विशेषता है। इससे सम्मान की भावना अपने आप ही आती है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल, आर्सीन वेनगर, महात्मा गांधी, भारतीय संस्कृति, दिवाली, Arsene Wenger, Arsenal Manager, English Football Club Arsenal, Mahatma Gandhi, Indian Culture, Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com