विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

यूपी के हाथरस जिले में 11वीं की छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, गांव के पास फेंककर फरार हुए आरोपी

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 11वीं क्लास की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

यूपी के हाथरस जिले में 11वीं की छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, गांव के पास फेंककर फरार हुए आरोपी
प्रतीकात्मक चित्र
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 11वीं क्लास की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके चार साथियों पर छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है. पीड़ित छात्रा के मुताबिक, वह शाम को जब घर लौट रही थी तभी कार सवार पूर्व जिला पंचायत के सदस्य ने अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठा लिया और जंगल में ले जाकर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर गैंगरेप किया.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने उसको कार में लादकर गांव के पास ही फेंक दिया. डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

VIDEO : लखनऊ में 16 साल की लड़की से दरिंदगी
परिजनों ने रविवार को पुलिस में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने रविवार को बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com