विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2017

मिडिल ईस्ट से तस्करी करके लाई गई सात करोड़ की सिगरेट बरामद

डीआरआई मुंबई ने भिवंडी के एक गोदाम में छापा मारा, खाड़ी देश में निर्मित सिगरेट इंडोनेशिया से होकर भारत लाई गई

मिडिल ईस्ट से तस्करी करके लाई गई सात करोड़ की सिगरेट बरामद
गोदाम से बरामद की गई सिगरेट.
मुंबई: डीआरआई मुंबई ने भिवंडी के एक गोदाम में छापा मारकर 6 करोड़ 92 लाख रुपये की सिगरेट बरामद की है.  "गुडाम गरम ' ब्रांड की बरामद सिगरेट मिडिल ईस्ट से तस्करी की गई है. डीआरआई ने कुल 69.26 लाख सिगरेट बरामद की हैं.

सिगरेट के डिब्बों पर चेतावनी अंग्रेजी और अरबी में लिखी हुई है इसलिए डीआरआई का मानना है कि यह खेप मिडिल ईस्ट देशों के लिए बनी थी. लेकिन इंडोनेशिया से उसे भारत तस्करी कर लाया गया.

VIDEO : अंगों की तस्करी

गुडाम गरम की एक सिगरेट की कीमत 15 रुपये है लेकिन बाजार में ब्लैक में 18 रुपये तक में बिकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com