विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

रिश्वत मामले में कारोबारी गिरफ्तार, मामले में एनटीपीसी के निदेशक भी शामिल

सीबीआई ने रिश्वत के मामले में कारोबारी रोहित रेड्डी बठिना को गिरफ्तार किया, एनटीपीसी के निदेशक बिस्वाल के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज

रिश्वत मामले में कारोबारी गिरफ्तार, मामले में एनटीपीसी के निदेशक भी शामिल
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में एक कारोबारी रोहित रेड्डी बठिना को शनिवार को गिरफ्तार किया. इस मामले में कथित रूप से एनटीपीसी के निदेशक (वित्त) कुलमाणि बिस्वाल भी शामिल हैं.

सीबीआई अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बठिना को सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज करने और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के करीब 9 दिन बाद गिरफ्तार किया. सीबीआई ने हाल ही में बठिना के पिता उमापेथी रेड्डी से भी पूछताछ की थी. सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि बठिना को जांच एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और प्राप्त सबूतों के आधार उनके गिरफ्तार किया.

VIDEO : संसद में उठा रिश्वत का मामला

एजेंसी ने एनटीपीसी के निदेशक बिस्वाल, बठिना और प्रभात कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. सीबीआई कार्रवाई के बाद सरकार ने बिस्वाल को निलंबित कर दिया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com