प्रतीकात्मक फोटो
- अपहृत बच्चे को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छुड़ाया
- पुलिस ने चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया
- पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में तेजा घायल हुआ था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
कथित तौर पर फिरौती के लिये अपहृत किये गये पांच वर्षीय एक बच्चे को पुलिस ने आज बेहद फिल्मी अंदाज में बदमाशों का पीछा कर छुड़ा लिया. पुलिस ने बताया कि इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गयी गोली से एक अपहरणकर्ता घायल भी हुआ. उन्होंने कहा कि कुख्यात अपराधी के नेतृत्व में चार सदस्यीय गिरोह ने दो दिन पहले पांच साल के बच्चे चंदन का अपहरण कर लिया था. अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को छोड़ने के बदले 35 लाख की फिरौती मांगी थी. चंदन को पुलिस ने आज सकुशल मुक्त करा लिया. दिव्य तेजा समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में तेजा घायल हुआ था.
यह भी पढ़ें: बदमाशों ने पहले पुलिस को बनाया बंधक, लूट ली गाड़ी, फिर उनकी वर्दी पहन किया लड़की को किडनैप
बच्चे के पिता द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी और एक गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया. उसने बताया कि गिरोह का सरगना दिव्य तेजा बच्चे को अपनी कार में लेकर कंगेरी की तरफ जा रहा है. इसके फौरन बाद पीछा कर एक सूनसान जगह पर पुलिस ने तेजा की गाड़ी को रोका. पुलिस ने कहा कि भागने की कोशिश के दौरान दिव्यतेजा ने एक छूरा निकाल लिया और उन पर हमला करने की कोशिश की.
VIDEO: कानपुर देहात से लापता तीन लड़कियां बरामद
पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आत्म रक्षा में हमनें दो गोलियां चलाईं। एक गोली उसके दाहिरे पैर में लगी और वह गिर गया.’आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं