विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

दिल्ली में बैंक कैशियर की गोली मारकर हत्या, दो लाख रुपये लूटे

छावला इलाके के खैरा गांव में स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में हुई वारदात, 3-4 लड़के बाइक पर सवार होकर आए थे

दिल्ली में बैंक कैशियर की गोली मारकर हत्या, दो लाख रुपये लूटे
कार्पोरशन बैंक की शाखा में जांच करती दिल्ली पुलिस.
  • कैशियर संतोष कुमार से कैश लूटने की कोशिश की
  • संतोष ने विरोध किया तो उसको गोली मार दी
  • बैंक के गार्ड देवनारायण की बंदूक छीन ले गए
नई दिल्ली: दिल्ली के छावला इलाके के खैरा गांव में शुक्रवार को हथियारों से लैस 3-4 लड़के कॉर्पोरेशन बैंक में घुस गए. कैशियर से कैश लूटने लगे जब उसने विरोध किया तो गोली मारी दी. कैशियर की मौत हो गई. इस वारदात में कुछ बैंककर्मी घायल भी हुए हैं. लुटेरे दो लाख रुपये का कैश लेकर फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक वारदात दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब 3-4 लड़के बाइक पर सवार होकर आए और हथियार दिखाते हुए कॉर्पोरेशन बैंक के अंदर दाखिल हुए. उन्होंने कैशियर संतोष कुमार से कैश लूटने की कोशिश की.

जब कैशियर ने विरोध किया और संतोष को गोली मार दी,बाद में संतोष की मौत हो गई. इस वारदात में कुछ बैंककर्मी घायल भी हो गए. लुटेरे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए और जाते-जाते बैंक के गार्ड देवनारायण की बंदूक भी छीन ले गए.
 
fpv65adc

पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बैंक के अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं जिससे कि लुटेरों का सुराग मिल सके.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corporation Bank Cashier Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com