प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
मुंबई के ठाणे इलाके में पुलिस ने एक 30 वर्षीय महिला को अपनी नाबालिग बेटी को कथित रूप से देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस के मानव तस्करी विरोधी सेल ने बृहस्पतिवार को यहां मीरा रोड इलाके के काशीमीरा में एक आवासीय इलाके पर छाप मारकर चौदह वर्षीय लड़की को छुड़ाया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर काशीमीरा में लड़की की मां से संपर्क किया. पुलिस की टीम मौके पर पहले से ही वहां मौजूद थी और जैसे ही इशारा मिला महिला को पकड़ लिया गया और लड़की को छुड़ाया गया.
यह भी पढ़ें : Viral Video : मुंबई पुलिस के सिपाही को जड़ दिए थप्पड़, मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए और अनैतिक तस्करी (निरोधक) अधिनियम के उपयुक्त प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है. लड़की को ठाणे के भिवंडी नगर-क्षेत्र के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है.
Video : बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं