विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने पर 28 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

सुसाइड नोट के मुताबिक, महिला देव को ब्लैकमेल कर रही थी और उसका मकान अपने नाम पर करने की मांग कर रही थी.

महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने पर 28 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुजफ्फरनगर: जिले में एक शादीशुदा महिला द्वारा कथिततौर पर ब्लैकमेल किए जाने को लेकर 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि व्यक्ति के महिला के साथ संबंध थे. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम जिले में चरथवाल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत डेहचंद गांव में देव कुमार ने अपने घर में छत से फंदा लगा कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. देव भी शादीशुदा था. एसएचओ गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट के मुताबिक, महिला देव को ब्लैकमेल कर रही थी और उसका मकान अपने नाम पर करने की मांग कर रही थी.

यह भी पढ़ें : मुंबई: शिवसेना कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, GST और नोटबंदी को बताया जिम्मेदार

शर्मा ने बताया कि महिला और उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. महिला और उसका पति फरार बताए जाते हैं. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

VIDEO : जीएसटी-नोटबंदी से परेशान व्‍यापारी ने की खुदकुशी​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com