वहीं अंत में क्लाइव मदांडे (7) ने कुछ महत्वपूर्ण रन बनाया और अपनी टीम के स्कोर को 152 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच भारत के लिए खलील अहमद ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि भारतीय टीम इस 153 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए इस टी20 सीरीज़ पर अपना कब्ज़ा जमाती है? या फिर जिम्बाब्वे की टीम इस 152 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए इस सीरीज़ को 2-2 से बराबर कर देती है| तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिए इस रन चेज़ में हमारे साथ|
ऐसे में मैदान पर आए ब्रायन बेनेट और जॉनाथन कैंपबेल ने अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं किया और आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| जिसके बाद कप्तान सिकंदर रजा (46) ने मैदान पर आकर पहले तो समझदारी के साथ खेलना शुरू किया और फिर मिल रहे मौकों पर बाउंड्री लगाने लगे| वहीं दूसरे छोर से डिओन मायर्स (12) ने संभलकर खेलते हुए अपने कप्तान का पूरा साथ दिया| ऐसे में दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| जिसके बाद गेंदबाज़ी करने आए तुषार देशपांडे ने अपने डेब्यू मुकाबले में ख़तरनाक दिख रहे सिकंदर रजा का विकेट लेकर अपने टी20 करियर का आगाज़ किया|
पिछले मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने खेली थी कप्तानी पारी!! तो अब इस मैच में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपना दम खम दिखाया है!! ऐसे में अब भारत के सामने जिम्बाब्वे की टीम ने 153 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मेज़बान टीम ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया और दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर तेज़ी से रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़ा| तभी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ताड़ीवानाशे मरूमानी (32) ने अपना अहम विकेट अभिषेक शर्मा की गेंद पर गंवा दिया| जिसके कुछ ही देर बाद वेस्ले मधेवीरे (25) ने भी बड़ा हिट लगाना चाहा और शिवम दुबे को अपना विकेट दे बैठे|
19.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड खलील अहमद| इसी के साथ 152 रनों पर ज़िम्बाब्वे की पारी हुई समाप्त यानी भारत के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा गया है| क्लाइव मदांडे 7 रन बनाकर खलील अहमद का दूसरा शिकार बने हैं| स्लोवर बाउंसर गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई गेंद और मिड विकेट बाउंड्री के काफी आगे रिंकू ने कैच को पूरा किया|
19.5 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, कीपर ने उसे उठाकर फील्ड किया जबतक एक रन मिला गया|
19.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ 150 रन बोर्ड पर लग गया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
19.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाल दिया है|
19.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ फ़राज़ ने अपना खाता खोला है| हीव शॉट लगाया और मिड ऑन से एक रन हासिल कर लिया है|
19.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट एंड बोल्ड खलील अहमद| एक और विकेट का पतन हुआ है| डिओन मायर्स 12 रन बनाकर खलील अहमद का पहला शिकार बने हैं| शरीर पर डाली गई धीमी गति की गेंद| लेग साइड पर उसे खेलने गए लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर लेग साइड पर गई गेंद जिसे खलील ने खुद ही भागते हुए कैच कर लिया है| 147/6 ज़िम्बाब्वे|
18.6 ओवर (4 रन) अपर कट और चौका! ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
18.5 ओवर (2 रन) कवर्स की तरफ लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया| इस बेचेह रिंकू ने आगे भगते हुए गेंद को फील्ड करना चाहा लेकिन मिस फील्ड की वजह से एक की जगह दो का मौका बन गया|
18.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
क्लाइव मदांडे नए बल्लेबाज़ हैं...
18.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शुभमन गिल बोल्ड तुषार देशपांडे| सिकंदर रजा की 46 रनों की पारी का हुआ अंत| तुषार देशपांडे को उनके अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर की पहली विकेट हाथ लगी है| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| गति में परिवर्तन किया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| शॉर्ट कवर्स पर खड़े गिल ने कैच को पूरा किया| 141/5 ज़िम्बाब्वे|
18.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
18.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ रवि बिश्नोई के बढ़िया स्पेल की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
17.5 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
17.5 ओवर (5 रन) वाईड के साथ चौका आया है| बल्लेबाज़ के साथ-साथ ये गेंद कीपर को भी चकमा दे गई| फाइन लेग की तरफ से गैप में निकल गई गेंद|
17.4 ओवर (1 रन) विकेटों के बीच रखी गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
17.3 ओवर (0 रन) गुग्गली गेंद!! स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
17.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.1 ओवर (1 रन) गुगली गेंद!! शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ उसे खेला| गैप मिला जहाँ से रन हासिल हो गया है|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया है| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| सिकंदर द्वारा दूसरे की मांग थी लेकिन मायर्स ने मना कर दिया|
16.4 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! फ्री हिट का पूरा इस्तेमाल किया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए सामने की तरफ शॉट लगाया| बल्ले पर लगने के बाद गेंद सीधा साईट स्क्रीन की तरफ जाकर गिरी| खलील महंगे साबित हो रहे हैं यहाँ पर|
16.3 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका!!! हाई फुल टॉस गेंद| मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेला| फील्डर अंदर था इस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
16.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
16.2 ओवर (1 रन) आउट साइड एज और कीपर और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच गिर गई गेंद| दूर गई शिवम से जहाँ पर एक रन हासिल हुआ| वाइड स्लोवर बॉल पर कवर्स की तरफ शॉट लगाने गए थे जहाँ से एक रन मिल गया|
16.1 ओवर (2 रन) मिस फील्ड और एक की जगह दो मिल गया| शॉर्ट कवर पर तुषार से हुई चूक| तेज़ी से गेंद को उठाने के चक्कर में मिस फील्ड कर बैठे| डीप में गई गेंद जहाँ से दूसरे रन का मौका बन गया| पंच शॉट इस गेंद पर खेला गया था|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया|
15.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया है| अंत में मायर्स को डाईव भी लगानी पड़ी है|
15.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
15.3 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क शॉट कप्तान के बल्ले से निकलता हुआ| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
15.2 ओवर (2 रन) दुग्गी, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, दो रन मिल गए|
15.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद|टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...दूसरी पारी, रन चेज़...