भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लेटेस्ट स्कोर

44.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

44.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|


44.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! मुकाबला दिलचस्प होता हुआ| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को चिप किया गया कवर्स की तरफ| नो मेंस लैंड में गिरी बॉल, नतीजा दो रन मिला|

44.3 ओवर (1 रन) इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से शॉट खेला| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने बाउंड्री लाइन से पहले गेंद को कट कर लिया| एक ही रन मिला|

44.2 ओवर (2 रन) एक बार फिर से धीमी गति का इस्तेमाल| मिड विकेट की तरफ उसे पुल किया| डीप फील्डर जबतक उसे फील्ड करते, बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

44.1 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पाया| कवर्स की ओर धीमी गति की गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

43.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| भारत को इसी तरह के कुछ और ओवर्स की तलाश होगी| लेग साइड पर गेंद को पुल किया था, फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| एक ही रन मिल पाया| 36 गेंदों पर 59 रनों की दरकार|

43.5 ओवर (1 रन) इस बार भी लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन डीप में इस शॉट के लिए फील्डर तैनात किया गया है| एक ही रन से सहमत हुए दोनों बल्लेबाज़|

43.4 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप में फील्डर तैनात, एक रन मिला|

43.3 ओवर (1 रन) इस बार शरीर की गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

43.2 ओवर (0 रन) बढ़िया गेंद!! चाहर ने अपनी गति को कम कर दिया और बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं हुआ|

43.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को ऑन साइड पर खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

42.6 ओवर (2 रन) इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये लेकिन बल्लेबाजों ने इस बीच तेज़ी से भागते हुए दो रन्स हासिल कर लिए|

42.5 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक ही मिल पाया|

42.4 ओवर (4 रन) चौका! शानदार स्क्वायर ड्राइव| महत्वपूर्ण बाउंड्री!!! एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| रूम दे दिया गया था जिसका बल्लेबाज़ ने पूरा फायदा उठाया| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 3rd ODI: Sikandar Raza hits Avesh Khan for a 4! ZIM 223/7 (42.4 Ov). Target: 290; RRR: 9.14

42.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई| मुकाबले में अभी भी जान बाकी है|

42.2 ओवर (1 रन) इस बार गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेलते हुए एक रन हासिल किया|

42.1 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| हलके हाथों से लेग साइड पर पुश किया गेंद को और गैप से डबल हासिल कर लिया|

41.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई अक्षर के एक बढ़िया स्पेल की समाप्ति| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| 48 गेंदों पर 75 रनों की दरकार|

41.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया|

41.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

41.3 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच बल्लेबाज़ द्वारा| शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग से डबल हासिल किया| फील्डर पर दबाव बनाया और एक की जगह दो चुरा लिया|

41.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

41.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

40.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 211/7 ज़िम्बाब्वे, लक्ष्य से 79 रन दूर|

40.5 ओवर (4 रन) चौका! ओह!! दीपक चाहर ये आपने क्या कर दिया| गेंद को पकड़ना चाहा थर्ड मैन बाउंड्री पर लेकिन पैरों के बीच से निकल गई गेंद और चार रन्स मिल गए| न गेंदबाज़ खुश दिखे और ना ही कप्तान राहुल| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ सिंगल के लिए गाइड किया था जहाँ फील्डर से एक बड़ी चूक हो गई| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 3rd ODI: Brad Evans hits Avesh Khan for a 4! ZIM 210/7 (40.5 Ov). Target: 290; RRR: 8.73

40.4 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| डीप से एक ही रन मिल पायेगा|

40.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

40.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

40.1 ओवर (4 रन) चौका!!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए सिकंदर रजा!!! इसी के साथ मेज़बान टीम का 200 रन पूरा हुआ!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर सीधे बल्ले से शॉट लगाया| गेंद गई तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 3rd ODI: Sikandar Raza hits Avesh Khan for a 4! ZIM 203/7 (40.1 Ov). Target: 290; RRR: 8.85

40.1 ओवर (3 रन) नो बॉल!! एक और फ्री हिट!! भारतीय गेंदबाज़ आखिरी पलों में काफी ग़लती करते हुए नज़र आ रहे हैं| इस गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और दो रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

40.1 ओवर (1 रन) नो बॉल! बीमर!! अगली गेंद फ्री हिट होगी| आवेश ने तुरंत जाकर बल्लेबाज़ से माफ़ी भी मांगी| बढ़िया कीपिंग किशन द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोक दिया और एक निश्चित चौका बचाया|

मैच रिपोर्ट