विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2024

Team India: 8 साल के बाद भारतीय टीम करेगी इस देश का दौरा, खेलेगी 5 टी-20 मैच, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

Zimbabwe vs India, भारतीय टीम 8 साल के बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम को 5 टी20 मैच खेलने हैं.

Team India:  8 साल के बाद भारतीय टीम करेगी इस देश का दौरा, खेलेगी 5 टी-20 मैच, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान
Schedule of Indian team in July 2024: जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

IND vs ZIM T20 Series 2024: 8 साल के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे (Zimbabwe vs India 2024) पर जाने वाली है. जुलाई 2024 में भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जिम्बाब्वे जाएगी. (India tour of Zimbabwe 2024) बता दें कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप होना है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे जाकर टी-20 सीरीज खेलेगी. बता दें कि भारतीय टीम आखिरी बार 2016 में जिम्बाब्वे के दौरे पर गई थी. 

यह भी पढ़ें: 

IND vs ENG: बाकी के टेस्ट मैचों के लिए विराट कोहली की होगी भारतीय टीम में वापसी ? राहुल द्रविड़ ने दिया जवाब

"पहला टेस्ट हारने के बाद...," दूसरे टेस्ट मैच को जीतने पर कप्तान रोहित शर्मा के बयान ने मचाई हलचल

जिम्बाब्वे के दौरे पर भारतीय टीम पहला मैच 6 जुलाई को खेलेगी तो वहीं 14 जुलाई को टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम 9 दिनों के अंदर जिम्बाब्वे के दौर पर 5 मैचों की टी-20 सीरीद खेलेगी. 

भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2024: (IND vs ZIM T20 Series 2024:) 

पहला टी20 मैच - 6 जुलाई
दूसरा टी20 मैच - 7 जुलाई
तीसरा टी20 मैच - 10 जुलाई
चौथा टी20 मैच - 13 जुलाई
5वां टी20 मैच - 14 जुलाई

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जिम्बाब्वे के अध्यक्ष श्री तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा: “हम जुलाई में T20I सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल रोमांचित हैं, जो इस साल घरेलू मैदान पर हमारा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आकर्षण होगा.  उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, " भारत के प्रभाव और खेल के प्रति समर्पण से क्रिकेट के खेल को हमेशा बहुत फायदा हुआ है, और मैं एक बार फिर जिम्बाब्वे का दौरा करने के लिए बीसीसीआई को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं."

वहीं, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि, "हम समझते हैं कि यह जिम्बाब्वे के पुनर्निर्माण का दौर है और इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट को हमारे समर्थन की जरूरत है."

बता दें कि जुलाई में ही भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज भी खेलनी है. श्रीलंका के खिलाफ भारत 3 टी-20 और 3 वनडे की सीरीज खेलने वाला है. 

जुलाई 2024 में भारतीय टीम का शेड्यूल:

- 5 T20I बनाम ZIM (जिम्बाब्वे)
- 3 टी-20 बनाम श्रीलंका
- 3 वनडे बनाम श्रीलंका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com