विज्ञापन

चंद सालों में ही तिलक वर्मा का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना को पीछे छोड़ा

तिलक वर्मा ने सिर्फ 29 गेंदोें पर नाबाद 60 रन बनाते हुए भारत को वह स्कोर दिला दिया कि जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने से पहले ही मानसिक रूप से सरेंडर कर दिया

चंद सालों में ही तिलक वर्मा का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना को पीछे छोड़ा
तिलक वर्मा ने नाबाद अर्द्धशतक
X: social media

Tilak Varma's big record: शनिवार को टीम इंडिया की जिंबाब्वे पर 90 रन से जीत में भले ही प्लेयर ऑफ द मैच की रेस में बाजी इशान किशन ने मार ली, लेकिन इस लेफ्टी बल्लेबाज ने कारनामा बहुत ही बड़ा कर दिया. नंबर-5 पर उतरने वाले तिलक ने जरूरत के समय सिर्फ 29 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों से बिना आउट हुए 60 रन बनाए. और इस पारी के साथ ही वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. 

निशाने पर हैं अब शिखर धवन 

तिलक वर्मा करियर में जड़े नौवें अर्द्धशतक के साथ ही अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में भी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में देश के लिए 2 शतक बनाए हैं. फिलहाल  (दूसरे मैच) वर्मा के 58 मैचों में 44.16 के औसत से 163 रन हैं. और अब उनके निशाने पर शिखर धवन (1,759) हैं, जो कुछ ही दूरी पर हैं. 

धोनी और सुरेश रैना पीछे छूट गए

पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मिस्टर टी20 कहे जाने वाले सुरेश रैना  कई साल तक या कहें कि तिलक  वर्मा से भी ज्यादा देश के लिए खेले. और ये दोनोें ही अपने  समय के धुरंधर बल्लेबाज रहे, लेकिन तिलक का अंतरराष्ट्रीय करियर के आगाज से पूरे तीन साल भी नही हुए कि उन्होंने दोनों को ही सबसे ज्यादा न बनाने के मामले में खुद से पीछे धकेल दिया. अब धोनी इस मामले में नौवें (98 मैचों में 1,616 रन) और सुरेश रैना दसवें (78 मैच, 1605 रन) पर फिसल गए हैं. और यह कारनामा को छोटा कारनामा नहीं. यह प्रदर्शन उन आलोचकों के लिए करारा जवाब है, जो चंद ही विफलताओं पर उन्हें घेर लेते हैं. वास्तव में उनका यह प्रदर्शन तिलक की काबिलियत के बारे में बताता है. 

नाममैच पारी        रनऔसत  स्ट्रा-रेट100/50
रोहित शर्मा159151423132.05140.895/32
विराट कोहली125117418848.69137.041/38
सूर्यकुमार यादव113107327236.35162.944/25
हार्दिक पांड्या138109228828.24145.910/9
केएल राहुल7268226537.75139.122/22
शिखर धवन6866175927.92126.360/11
तिलक वर्मा5855163444.16145.372/9
अभिषेक शर्मा5554162731.28187.872/11
एमएस धोनी9885161737.60126.130/2
सुरेश रैना7866160529.18134.871/5

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namboori Thakur Tilak Varma, India, Zimbabwe, Zimbabwe Vs India 07/25/2026 Zmin07252026270412, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com