- कनाडा के युवराज समरा ने टी-20 वर्ल्ड कप में 58 गेंदों पर शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है
- युवराज समरा 19 साल 141 दिन की उम्र में टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के शतककार बने हैं
- युवराज समरा ने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा था जो 22 साल 127 दिन के थे
T20 World Cup 2026, Yuvraj Samra World record: टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के युवराज समरा ने इतिहास रच दिया है. युवराज समरा ने 58 गेंद पर शतक ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कनाडा के समरा टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. युवराज समरा की उम्र इस समय 19 साल और 141 दिन है. ऐसा कर विश्व क्रिकेट के नए युवराज ने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अहमद शहजाद ने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था. उस समय शहजाद की उम्र 22 साल और 127 दिन थी. इसके साथ-साथ युवराज समरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले पहले एसोसिएट नेशनल खिलाड़ी भी बन गए हैं. (LIVE SCORE, NZ vs CAN)
A HISTORIC MILESTONE! 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 17, 2026
Canada's Yuvraj Samra creates history with a breathtaking century, becoming the youngest centurion in T20Is! 🫡
ICC Men's #T20WorldCup | #NZvCAN | LIVE NOW ➡️ https://t.co/uuKxoyS6gX pic.twitter.com/bCbK9u8AIq
टी-20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज
- 19 साल 141 दिन - युवराज समरा vs न्यूजीलैंड,2026*
- 22 साल 127 दिन - अहमद शहजाद vs बांग्लादेश,2014
- 23 साल 156 दिन - सुरेश रैना v साउथ अफ्रीका,2010
युवराज के हमनाम युवराज समरा ने अपनी पारी में 65 गेंद का सामना किया और कुल 110 रन बनाए समरा ने 11 चौके और 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. युवराज समरा के शतक के दम पर कनाडा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड को 174 रन का टारगेट मिला है.
कौन हैं युवराज के हमनाम वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले युवराज समरा
युवराज समरा एक कनाडियन क्रिकेटर हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, वह एक बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं और कनाडा की ओर से वनडे और टी20 खेलते हैं. बता दें कि युवराज 2026 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए कनाडा की टीम का हिस्सा हैं और ब्रैम्पटन ब्लिट्ज और मिशिगन क्रिकेट स्टार्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं. बता दें कि युवराज समरा का नाम युवराज सिंह के नाम पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं