विज्ञापन

GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी- यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका, 3 रन बनते ही टूटेगा सहवाग और गंभीर का महारिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के पास आज इतिहास रचने का मौका है.

GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी- यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका,  3 रन बनते ही टूटेगा सहवाग और गंभीर का महारिकॉर्ड
Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi record in IPL

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi in IPL : राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं. वे सबसे कम गेंदों में 500 रन की साझेदारी पूरी करने वाली सबसे तेज जोड़ी बन सकते हैं.  इस जोड़ी ने अब तक 246 गेंदों में 497 रन बनाए हैं और वे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मौजूदा रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे. दोनों मिलकर तीन रन बना पाने में सफल रहे तो उनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 500 रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम है, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए 309 गेंदों में साझेदारी के 500 रन पूरे किए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा
कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल की मैच में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर ‘वंडर ब्वाय' वैभव सूर्यवंशी के सामने उनकी कड़ी परीक्षा होगी.

पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने दूसरे सत्र की शानदार शुरुआत की. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था जिससे उसकी टीम ने 127 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया था.

सूर्यवंशी शनिवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक बार फिर से आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जिसमें रबाडा, सिराज और प्रसिद्ध जैसे खतरनाक तेज गेंदबाज हैं.

ये भी पढ़ें-  IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com