विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2023

World Cup 2023: हैदराबाद में विश्व कप मैचों के आयोजन का रास्ता साफ, तेलांगाना उच्च न्यायालय ने दिया यह आदेश

World Cup 2023: हैदराबाद में वॉर्म-अप मैच भी शुक्रवार से शुरू हो गए. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच खेला.

World Cup 2023: हैदराबाद में विश्व कप मैचों के आयोजन का रास्ता साफ, तेलांगाना उच्च न्यायालय ने दिया यह आदेश
World Cup 2023 की प्रतिकात्मक तस्वीर
हैदराबाद:

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के बैंक खाते को फिर से चालू करने का आदेश दिया, जिससे इस शहर में विश्व कप मैचों के आयोजन को लेकर बनी अनिश्चितता भी खत्म हो गई. विश्व कप के इन मैचों के मेजबान एचसीए का संचालन चयनित पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी में उच्चतम न्यायालय से नियुक्त एक सदस्यीय समिति कर रही है.

एचसीए ने बैंक खातों को चालू करने के लिए बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. एक निचली अदालत ने इन खातों में लेन देन रोकने का आदेश दिया था. एचसीए के सीईओ सुनील कांते ने बताया, 'अदालत का आदेश आ गया है और बैंक खाता चालू हो गया है.'

इसके परिणाम स्वरूप पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का शुरुआती अभ्यास मैच सुचारू रूप से आयोजित किया गया. हैदराबाद में वॉर्म-अप मैच भी शुक्रवार से शुरू हो गए. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच खेला.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com