विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

सौरव गांगुली बोले, भारत के पास ऑस्‍ट्रेलिया को हराने का मौका लेकिन साथ में दी यह चेतावनी...

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड में 1-4 की हार के दौरान प्रभावित किया था और गांगुली ने कहा, ‘‘मैंने इंग्लैंड में देखा कि उन्होंने (गेंदबाजों) लगभग हर टेस्ट में 20 विकेट चटकाए.

सौरव गांगुली बोले, भारत के पास ऑस्‍ट्रेलिया को हराने का मौका लेकिन साथ में दी यह चेतावनी...
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण को बेहतरीन माना है (फाइल फोटो)
  • कहा, ऑस्‍ट्रेलिया को आसानी से लेने भी भूल नहीं करे टीम इंडिया
  • अपने मैदानों में अलग तरह की साबित होती है ऑस्‍ट्रेलिया टीम
  • स्‍टीव, वॉर्नर की गैरमौजूदगी को भारत के लिहाज से अहम माना
कोलकाता: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (India vs Australia) का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली भारतीय टीम (Team India) के पास ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे में मेजबान टीम को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम (Australia Team) इस दौरान अपने दो शीर्ष खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वॉर्नर (David Warner) के बिना खेलेगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) का बोर्ड स्मिथ, वॉर्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट पर लगे प्रतिबंध पर अगले हफ्ते तक फैसला कर सकता है लेकिन संकेत हैं कि वह इस 'दागी तिकड़ी' की इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए तैयार नहीं हैं.

सौरव गांगुली बोले, 'वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के स्‍तर के हैं विराट कोहली'

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘यह भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नहीं होने की तरह है. यह बड़ा मुद्दा है.' इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘यह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन लम्हा है. यह उनके पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है.' दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरों पर शिकस्त झेलने के बाद कोहली की अगुआई वाली टीम में पास ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिष्ठा बचाने का मौका है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भारत चार टेस्ट की सीरीज खेलेगा जिसके पहले टेस्ट की शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड में होगी.

वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में यह बात है कॉमन

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड में 1-4 की हार के दौरान प्रभावित किया था और गांगुली ने कहा, ‘‘मैंने इंग्लैंड में देखा कि उन्होंने (गेंदबाजों) लगभग हर टेस्ट में 20 विकेट चटकाए.' गांगुली ने हालांकि भारतीय टीम को ऑस्‍ट्रेलियाई टीम से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी. उन्‍होंने कहा, ‘लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम आस्ट्रेलिया में बिलकुल अलग तरह की टीम होती है. कई लोगों को लगता है कि वे कमजोर टीम हैं लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता.' काम्प्लान के ब्रांड दूत गांगुली यहां कंपनी के एक कांटेस्ट के विजेताओं को इनामी राशि देने के कार्यक्रम के लिए आए थे.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, Sourav Ganguly, Team India, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com