विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2023

पूरा देश कर रहा दुआ, क्या यह "यशस्वी रिकॉर्ड" बनाने वाले पहले भारतीय बन पाएंगे जायसवाल

WI vs IND, 1st Test: विंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 143 रन बनाकर नाबाद लौटे.

पूरा देश कर रहा दुआ, क्या यह "यशस्वी रिकॉर्ड" बनाने वाले पहले भारतीय बन पाएंगे जायसवाल
West Indies vs India, 1st Test: जायसवाल ने बता दिया कि वह अगली पीढ़ी के बड़े स्टार खिलाड़ी हैं
नई दिल्ली:

विंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन वीरवार को लेफ्टी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के पहले ही टेस्ट में शतक के बाद पूरे क्रिकेट जगत में वह चर्चा का विषय बन गए हैं. इस पारी से जायसवाल ने पूरी दुनिया को दिखाया कि उन्हें टी20 में झमाझम बल्लेबाजी करना ही नहीं आता, बल्कि उनके पास टेस्ट क्रिकेट के लिए वह जरूरी धैर्य है, जिससे वह बड़ी पारियां खेल सकते हैं. ऐसा उन्होंने पिछले घरेलू सीजन में साबित किया, तो अब वह अपने  इस गुण को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दिखाने को तैयार हैं. विंडीज के खिलाफ दूसरे दिन जायसवाल 143 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. जायसवाल पहले ही टेस्ट में शतक बनाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज बने, लेकिन अब करोड़ों भारतीय इससे ज्यादा कुछ और भी चाहते हैं. ये करोड़ों भारतीय फैंस उनके दोहरे शतक के लिए दुआ कर रहे हैं. 

अगर जायसवाल अपनी इस पारी को दोहरे शतक में तब्दील कर देते हैं, तो वह टेस्ट इतिहास में अपने पहले ही टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ आठवे और पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. पूर्व में यह कारनामा न सुनील गावस्कर ही कर सके हैं और नही सचिन तेंदुलकर. जाहिर है कि जायसवाल उस मुहाने पर खड़े हैं, जहां वह किसी भारतीय को यह गौरव दिला सकते हैं. बहरहाल, आप जान लीजिए कि टेस्ट इतिहास में अपने पहले ही टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले बाकी सात बल्लेबाज कौन हैं. 

    नाम                      देश               रन            बनाम            साल
आरई फोस्टर             इंग्लैंड           287          ऑस्ट्रेलिया      1903

एलजी रोव                 विंडीज        214           न्यूजीलैंड         1972

ब्रेंडन कुरुप्पु              श्रीलंका         201*         न्यूजीलैंड        1987

मैथ्यू सिंक्लेयर           न्यूजीलैंड       214          विंडीज            1999

जैक्स रुडोल्फ           द.अफ्रीका       222*     बांग्लादेश          2003

केआर मायर्स             विंडीज             210*    बांग्लादेश         2021

डेवोन कॉनवे            न्यूजीलैंड         200         इंग्लैंड            2021


कुल मिलाकर करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें आज जायसवाल पर होने जा रही हैं. और जिस अंदाज में यशस्वी ने अभी तक 146 रन बनाए हैं, इसे देखते हुए अगर वह दोहरा शतक बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी. और वह कारनामा करने वाले भारतीय इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. 

--- ये भी पढ़ें ---

* Wi vs Ind 1st Test: जायसवाल का पहले ही टेस्ट में शतक लाया कई अहम रिकॉर्ड, नजर दौड़ा लें
* ICC के 2 बड़े फैसले: अब World Cup जीतने पर महिला और पुरुष विजेता को मिलेगी बराबर इनामी रकम और...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: