Wi vs Ind 1st Test: जायसवाल का पहले ही टेस्ट में शतक लाया कई अहम रिकॉर्ड, नजर दौड़ा लें

West Indies vs India, 1st Test: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पहले ही टेस्ट में शतक जड़ने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज बने, तो और भी रिकॉर्ड उनके बल्ले से आए.

Wi vs Ind 1st Test: जायसवाल का पहले ही टेस्ट में शतक लाया कई अहम रिकॉर्ड, नजर दौड़ा लें

West Indies vs India, 1st Test: जायसवाल की इस पारी को फैंस कभी नहीं भूलेंगे

नई दिल्ली:

सपने सच होते हैं. और कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो सपने से भी परे चली जाती हैं. और कुछ ऐसा ही विंडीज के खिलाफ डोमिनका में जारी पहले टेस्ट में युवा लेप्टी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ भी हुआ. जायसवाल ने मैच के दूसरे दिन अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर खुद को स्पेशल क्लब में शामिल करा लिया. अपने 22वें साल में चल रहे जायसवाल यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय इतिहास के 17वें बल्लेबाज तो बन ही गए, साथ ही कुछ और स्पेशल रिकॉर्ड भी उनके खाते में जमा हो गए. 

"अश्विन ने मैनेजमेंट की गलती का एहसास कराया", चोपड़ा ने बताई ऑफी की यूएसपी, कुछ ही बॉलरों को महारत

पहले ही टेस्ट में शतक जड़ने वाले युवा क्लब में शामिल
जायसवाल ने शतक बनाया, तो वह भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र में पहले ही टेस्ट में शतक जमाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए. इस मामले में पहले नंबर पर पृथ्वी शॉ (18 साल, 329 दिन, बनाम विंडीज, 2018) काबिज हैं. चलिए बाकी बल्लेबाजों पर भी गौर फरमा लीजिए. 


 उम्र                                बल्लेबाज                बनाम            साल
20 साल, 126 दिन         अब्बास अली बेग        इंग्लैंड           1959 
20 साल 276 दिन            विश्वनाथ                 ऑस्ट्रेलिया       1969
21 साल 196 दिन         यशस्वी जायसवाल        विंडीज           2023
21 साल 327 दिन         अजहरुद्दीन                 इंग्लैंड           1984

बने ऐसे सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज
डोमिनिका में शतक के साथ ही यशस्वी जायसवाल ऐसे सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने विंडीज के खिलाफ पहले ही टेस्ट में शतक बनाया. उनके अलावा रोहित शर्मा ने साल 2013 में कोलकाता में 177 रन की पारी खेली, तो साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने राजकोट में विंडीज के खिलाफ 134 रन बनाए थे.

.--- ये भी पढ़ें ---

* WI vs IND, 1st Test: आर. अश्विन का "सुपर से ऊपर" कारनामा, कौन तोड़ पाएगा आखिर इस रिकॉर्ड को
* WI vs IND, 1st Test: जायसवाल ने सचिन को पीछे छोड़ा, करियर के आगाज के साथ ही बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com