विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत-नामीबिया मुकाबले से पहले फ्लिपकार्ट के इस अनोखे विज्ञापन ने जीता दिल, जमकर हो रहा वायरल

Why Flipkart Sponsor Namibia Ad Goes Viral IND vs NAM T20 WC 2026: भारत और नामीबिया के मुकाबले से पहले यह ऐड सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस इसे क्रिएटिव मार्केटिंग और स्मार्ट स्पॉन्सरशिप रणनीति का उदाहरण बता रहे हैं.

T20 World Cup 2026: भारत-नामीबिया मुकाबले से पहले फ्लिपकार्ट के इस अनोखे विज्ञापन ने जीता दिल, जमकर हो रहा वायरल
Why Flipkart Sponsor Namibia Ad Goes Viral IND vs NAM T20 WC 2026:

Why Flipkart Sponsor Namibia Ad Goes Viral IND vs NAM T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा. भारत और नामीबिया के मुकाबले से पहले एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऐड नामीबिया के खिलाड़ियों और फ्लिपकार्ट के स्टाफ के बीच दिलचस्प बातचीत पर आधारित है, जिसने फैंस का ध्यान खिंचा है.

‘नामीबिया में मौजूदगी नहीं, फिर भी स्पॉन्सर क्यों?'

विज्ञापन में नामीबियाई खिलाड़ी मजाकिया अंदाज में सवाल उठाते हैं कि जब ब्रांड की उनके देश में मौजूदगी नहीं है, तो फिर यह स्पॉन्सरशिप क्यों?

इसके जवाब में विज्ञापन  में दिखाई दे रहे फ्लिपकार्ट के एक्सपर्ट ने इसके पीछे की वजह बताई, उन्होंने कहा, "क्योंकि हमें ग्रेट डील मिली है, एक ग्रुप, एक जैसे मैच, एक जैसा व्यूअरशिप और एक जैसा लोगो साइज, और हमारे जैसा ग्रेट डील और कौन ही जानता है", हम सभी भारतियों को ग्रेट डील दे रहे हैं. ' सोशल मीडिया पर यह विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है. . बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में  नामीबिया और इंडिया (ग्रुप A) को एक ग्रुप में रखा गया है.

नामीबियाई बीट्स से डांडिया तक

ऐड का सबसे आकर्षक हिस्सा वह है, जिसमें नामीबिया के खिलाड़ी ड्रम स्टिक के साथ सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं. शुरुआत में खिलाड़ी नामीबिया की बीट्स बजाते हुए नजर आ रहे हैं, फिर उसके बाद वही बिट गुजराती डांडिया बीट्स में बदल जाती है.

भारत और नामीबिया के मुकाबले से पहले यह ऐड सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस इसे क्रिएटिव मार्केटिंग और स्मार्ट स्पॉन्सरशिप रणनीति की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

इससे पहले भारत ने यूएसए के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले को 29 रन से जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की. अब भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया, जबकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी. टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com