विज्ञापन

IPL 2026: क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, अब 'थाला' के साथ बिखेरेंगे जादू

Sanju Samson on part ways with the Rajasthan Royal IPL 2026: संजू के लिए यह सीजन इसलिए भी खास है क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे.

IPL 2026: क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, अब 'थाला' के साथ बिखेरेंगे जादू
Sanju Samson on part ways with the Rajasthan Royal IPL 2026

Sanju Samson on part ways with the Rajasthan Royal IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले एक बड़ा बयान देकर क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ एक लंबा और यादगार सफर तय करने के बाद, संजू अब चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में नजर आएंगे. सोमवार को उन्होंने पहली बार अपनी पुरानी टीम छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया.

"वहां मेरा समय पूरा हो चुका था"

संजू सैमसन ने पत्रकारों से बात करते हुए बड़ी बेबाकी से कहा कि राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका था. उन्होंने बताया, "मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि उस टीम में मेरा समय अब पूरा हो गया है. कभी-कभी खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए बदलाव की जरूरत होती है." उन्होंने साफ किया कि मैदान पर अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए वह भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.

धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित

संजू के लिए यह सीजन इसलिए भी खास है क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे. संजू ने कहा, "माही भाई के साथ एक ही टीम का हिस्सा होना मेरे लिए सीखने का सबसे बड़ा मौका है. मैंने उनसे फोन पर बात की है, लेकिन उनके साथ मैदान पर उतरना एक अलग ही अनुभव होगा."

30 मार्च को होगा 'महामुकाबला'

आईपीएल 2026 का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां संजू की नई टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना उनकी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स से होगा. फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि संजू अपनी पूर्व टीम के खिलाफ किस रणनीति के साथ उतरते हैं और धोनी के मार्गदर्शन में उनकी बल्लेबाजी में क्या नया निखार आता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com