विज्ञापन

IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

Who is Mukul Choudhary; LSG vs KKR IPL 2026: IPL 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आए थे,

IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
Who is Mukul Choudhary; LSG vs KKR IPL 2026:

Who is Mukul Choudhary; LSG vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के एक 'सुपर क्लैश' में क्रिकेट जगत को एक नया सितारा मिल गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब लखनऊ की हार लगभग तय लग रही थी, तब राजस्थान के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पासा पलट दिया. इस "सांसे थाम देने वाले" मुकाबले में मुकुल की बदौलत लखनऊ ने 3 विकेट से जीत दर्ज की.

सांसे थाम देने वाली पारी: 27 गेंदें, 54 रन और 7 छक्के

मुकुल चौधरी ने उस समय क्रीज पर कदम रखा जब लखनऊ की टीम गहरे संकट में थी. उन्होंने हार मानने के बजाय पलटवार किया और मात्र 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की आतिशी पारी खेली. मुकुल ने अपनी पारी में 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. उन्होंने केकेआर के तेज गेंदबाजों कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा को निशाना बनाते हुए मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा, जिसने अनुभवी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए.

कौन हैं मुकुल चौधरी?

अगर आप सोच रहे हैं कि रातों-रात स्टार बना यह खिलाड़ी कौन है, तो आपको बता दें की मुकुल घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनकी प्रतिभा को देखते हुए IPL 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आए थे, जहां उन्होंने 198.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा था.

राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले मुकुल बचपन में एक मध्यम गति के गेंदबाज बनना चाहते थे. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी राह बदली और विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी को अपना मुख्य हथियार बनाया.

फिनिशर के रूप में उभरा नया नाम

इस पारी के बाद मुकुल चौधरी की तुलना बड़े फिनिशरों से होने लगी है. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वह इस सीजन की सबसे बड़ी खोज साबित हो रहे हैं. उनकी टाइमिंग और निडरता ने यह साबित कर दिया है कि वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com