विज्ञापन
4 years ago

T20 WC 2022 : वेस्टइंडीज़ ने ज़िम्बाब्वे को क्वालिफाइंग राउंड के रोमांचक मुकाबले में 31 रन से हरा दिया है. 154 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम 18.2 ओवर में ही 122 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.  वींडीज़ टीम की ओर से अल्ज़ारी जोसेफ ने शानदार गेंदबाज़ी की और चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. जोसेफ को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के चलते मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. एक समय तो मैच में ज़िम्बाब्वे  ने पकड़ मज़बूत बना ली थी और लग रहा था कि टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी. लेकिन अल्ज़ारी जोसेफ की किफायती गेंदबाज़ी के चलते वेस्टइंडीज़ ने मैच को अपने नाम कर लिया. 

ज़िम्बाब्वे की तरफ से ल्यूक जोंगवे ने 22 गेंद में सबसे ज़्यादा 29 रन बनाए. वहीं ओपनर वेस्ले मधेवेरे ने भी पारी की शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और टीम के लिए 27 रन की पारी खेली. लेकिन वे इसे एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. 

वहीं इससे पहले टी20 विश्व कप के क्वालिफाइंग राउंड के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए.वेस्टइंडीज़ की तरफ से जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज़्यादा 45 रन की पारी खेली. ज़िम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रज़ा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट झटके.क्वालिफाइंग राउंड के पहले मैच में वेस्टइंडीज़ को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं ज़िम्बाब्वे ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी. ऐसे में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन कैरेबियाई टीम के लिए ये मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण था. 

स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, निकोलस पूरन (w/c), शमरह ब्रूक्स, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, ओबेद मैककॉय

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): रेजिस चकबवा (w/c), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
West Indies, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com