विराट कोहली ने बड़ी साझेदारी नहीं कर पाने को टीम इंडिया की हार का कारण माना (फाइल फोटो)
- यहां का विकेट काफी हद तक सपाट था
- हम अच्छी साझेदारियां करने में नाकाम रहे
- मेरे लिए अब 150 रन की पारी का कोई महत्व नहीं
सेंचुरियन:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 135 रन की मिली हार के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज गंवा दी है. तीन टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया अब 0-2 से पिछड़ गई है, ऐसे में जोहांसबर्ग में होने वाला तीसरे टेस्ट मैच महज औपचारिकता बनकर रह गया है. वैसे भारतीय बल्लेबाजों के अब तक के कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए क्लीन स्वीप से बचना विराट ब्रिगेड के सामने फिलहाल अहम चुनौती है. मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि सेंचुरियन का विकेट लगभग फ्लैट था, ऐसे में हमारे पास अवसर थे लेकिन हम इनका फायदा नहीं ले सके. विराट ने कहा, मैंने साथ खिलाड़ियों से कहा था कि विकेट टॉस के पहले जिस तरह का दिख रहा था, उससे अलग है. यह विकेट काफी हद तक सपाट था. मुझे लगा था कि हमारे लिए मौका तभी है जब हम रन जुटाने में सफल होते है. खासतौपर पर दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में आउट होने के बाद हमें मौकों का फायदा उठाना चाहिए थे. हम अच्छी साझेदारियां करने में नाकाम रहे और बढ़त हासिल नहीं कर सके. विराट ने कहा, हमने पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में भी अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है. गेंदबाजों ने अपने काम को अच्छी तरह से अंजाम दिया लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर हमें शर्मसार किया. मेरे लिए अपनी 150 रन की पारी का कोई मतलब नहीं है क्योंकि हम सीरीज हार गए हैं. व्यक्तिगत उपलब्धियां मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं. टीम के रूप में हम सब मिलकर जीतना चाहते हैं, हमने कोशिश की लेकिन मुझे लगता है यह प्रयास पर्याप्त नहीं थे. दक्षिण अफ्रीकी टीम हमसे बेहतर साबित हुई. खासतौर पर फील्डिंग के क्षेत्र में यही कारण है कि वे जीते. दक्षिण अफ्रीकी टीम वाकई जीत की हकदार थी.
वीडियो: गावस्कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, पिछले पांच दिन में काफी मेहनत के बाद हमें यह जीत मिली. हमारे लिए यह मुश्किल टेस्टों से एक था. पहले दिन के बाद हम बेहद निराश थे, आखिरी सेशन में हमने भारतीय टीम को वापसी का मौका दे दिया था. पहली पारी में हमें 400 से अधिक का स्कोर करना चाहिए था. मैन ऑफ द मैच लुंगी एंगिडी ने विशेष प्रदर्शन किया. वह बेहतरीन है और हम टीम में उसका स्वागत करते हैं. मैं इस खिलाड़ी का अच्छा भविष्य देखता हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Vs South Africa, Centurian Test