- पहले वनडे में भारत को मिली शानदार
- युजवेंद्र चहल मैन ऑफ द मैच
- रोहित शर्मा ने खेली 60 रनों की पारी
IND vs WI: पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. दरअसल चहल ने 4 विकेट लिए और वेस्टइंडीज की पारी के 176 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. पहले वनडे में जहां हिट मैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 60 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली (Virat Kohli) केवल 8 रन ही बना पाए. भले ही कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जिसे इंडियन क्रिकेट बोर्ड को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करना पड़ा. दरअसल मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा कन्फ्यूज़ नजर आए.
लता मंगेशकर नहीं रहीं, सचिन तेंदुलकर का दिल रोया, बोले- 'खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि..'
हुआ ये कि वेस्टइंडीज पारी के 22वें ओवर के दौरान चहल की गेंद पर बल्लेबाज ब्रुक्स आउट हुए लेकिन इसके पीछे कोहली का हाथ रहा. दरअसल पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज ब्रुक्स (Shamarh Brooks) चौंक गए और गेंद को अच्छी तरह से नहीं खेल पाए. जिसके कारण गेंद विकेटकीपर पंत (Risshabh Pant) के पास चली गई. पंत ने जैसे ही गेंद को पकड़ा वैसे ही गेंदबाज चहल ने कैच आउट की अपील की. लेकिन विकेटकीपर पंत थोड़े कन्फ्यूज दिखे, जिसके बाद कप्तान रोहित ने उनसे पूछा कि गेंद बल्ले पर लगी है या नहीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
IND vs WI: चहल ने दिया पोलार्ड को गच्चा, पिच पर गेंद नचाकर ऐसे किया बोल्ड- Video
पंत ने अपने कप्तान को कहा कि मुझे नहीं लगता कि गेंद बैट पर लगी है. ऐसे में डीआरएस नहीं लेना चाहिए. लेकिन तभी पूर्व कप्तान कोहली अपने कप्तान रोहित को कन्फ्यूज होते देख दौड़े चले आए और कॉन्फिडेंस दिखाते हुए रोहित से कहा कि गेंद बल्ले पर लगी है आपको डीआरएस लेनी चाहिए.
IND vs WI: मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाज को 'होप-लेस' कर किया बोल्ड, फिर मनाने लगे ऐसा जश्न- Video
— Bleh (@rishabh2209420) February 6, 2022
कप्तान ने कोहली की बात स्वीकार की और DRS ले लिया. टीवी अंपायर ने रिप्ले में देखा कि गेंद सही में बल्ले पर लगी है और आउट का इशारा दे दिया. इस तरह से कोहली ने यहां रोहित शर्मा को गलत फैसला लेने से बचा लिया. बता दें कि इस घटना का वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया गया है.
U19 World Cup: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, रिकॉर्ड 5वीं बार जीता खिताब .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं