- राजस्थान ने मुंबई को हराया
- प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचे राजस्थान रॉयल्स
- मुंबई के खिलाफ मैच में हैट्रिक से चूके युजवेंद्र चहल
Indian Premier League 2022 के 9वें मैच में राजस्थान (Rajasthan Royals) ने शानदार खेल दिखाकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 23 रन से हरा दिया. मुंबई की हार में सबसे बड़े विलेन जोस बटलर ( Jos buttler) बने जिन्होंने शानदार 68 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली, अपनी पारी में बटलर ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. बता दें कि आईपीएल में बटलर का यह दूसरा शतक है. भले ही बटलर के शतक ने सुर्खियां बटोरी लेकिन मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक ओवर ने फैन्स को हैरान कर दिया. दरअसल चहल के पास हैट्रिक लेने का मौका था लेकिन फील्डर करुण नायर के कारण स्पिनर अपना हैट्रिक लेने से चूक गए. मुंबई की पारी के 16वें ओवर के दौरान यह मौका आया था. दरअसल 16वें ओवर की पहली गेंद पर चहल ने टिम डेविड को आउट किया फिर अगली गेंद पर डेनियल सैम्स को आउट कर राजस्थान के स्पिनर ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लेने का कमाल कर दिया. अब चहल के पास धमाका करने का मौका था. चहल हैट्रिक पर थे. बाबर आजम का ODI में बड़ा धमाका, ऐसा कर बनाया World Record, अब न कोहली और न वॉर्नर दे पाएंगे चुनौती
ऐसे में तीसरी गेंद का सामना करने के लिए चहल के सामने मुरुगन अश्विन ( Murugan Ashwin) थे. चहल ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और बल्लेबाज मुरुगन अश्विन को अपनी जाल में फंसा भी लिया था. लेकिन कहते हैं न यदि आपकी किस्मत आपके साथ न हो तो हर काम में अड़चन आती है, ऐसा ही कुछ चहल के साथ हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल मुरुगन अश्विन ने चहल की हैट्रिक वाली गेंद को भांप नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप में ख़ड़े करुण नायर (Karun Nair) की तरफ गई, लेकिन नायर डाइव मारकर भी कैच को लपक नहीं पाए. जिसके कारण चहल हैट्रिक नहीं ले पाए. एक समय तो ऐसा लगा कि चहल ने कमाल कर दिया है. खुद गेंद जश्न मनाने को लेकर उछल पड़ा था लेकिन नायर कैच नहीं कर पाए और मुरुगन अश्विन आउट होने से बच गए. IPL 2022 Points Table Update: राजस्थान की जीत ने बदला समीकरण, जानिए कौन किस नंबर पर
— Peep (@Peep00470121) April 2, 2022
नायर के कैच छोड़ने के बाद चहल निराश दिखे और बिना कुछ कहे निराश भाव से गेंदबाजी करने के लिए लौट गए. भले ही मैच में चहल हैट्रिक नहीं ले पाए लेकिन राजस्थान की जीत ने टीम को प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंचा दिया है. दूसरी ओर टूर्नामेंट में मुंबई को दूसरी हार मिली है. मुंबई को इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से हरा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं