विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2020

CSK vs RR: MS Dhoni ने संजू सैमसन का लिया हैरान करने वाला कैच, गेंदबाज दीपक चाहर को यकीन न हुआ..देखें Video 

CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में सीएसके कप्तान धोनी (MS Dhoni) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) का एक ऐसा कैच लिया जिसकी कल्पना शायद कम ही की जा सकती थी. धोनी ने सैमसन का अपनी बायीं ओर ड्राइव लगाकर एक हाथ से कैच लिया.

CSK vs RR: MS Dhoni ने संजू सैमसन का लिया हैरान करने वाला कैच, गेंदबाज दीपक चाहर को यकीन न हुआ..देखें Video 
CSK vs RR: MS Dhoni ने संजू सैमसन का लिया हैरान करने वाला कैच, गेंदबाज दीपक चाहर को यकीन न हुआ..देखें Video 

CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में सीएसके कप्तान धोनी (MS Dhoni) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) का एक ऐसा कैच लिया जिसकी कल्पना शायद कम ही की जा सकती थी. धोनी ने सैमसन का अपनी बायीं ओर ड्राइव लगाकर एक हाथ से कैच लिया. धोनी (Dhoni Catch in IPL) के द्वारा ऐसा हैरान भरा कैच लेने के बाद गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने जो रिएक्शन दिया है उसे देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि यह कैच कितना मुश्किल भरा था. धोनी ने एक हाथ से कैच लेकर सैमसन को पवेलियन भेजा. धोनी के द्वारा कैच लेते ही गेंदबाज दीपक हैरान रह गए और तेजी से अपने कप्तान की ओर दौड़कर उनको गले से लगा लिया. वहीं धोनी अपने कूल अंदाज में इस असाधारण कैच जश्न मनाते हुए नजर आए. संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप रहे और अपना खाता भी नहीं खोल पाए. सोशल मीडिया पर धोनी के इस हैऱत भरे कैच की चर्चा खूब हो रही है. यह कैच लेते ही आईपीएल में धोनी ने बतौर विककेटकीपर 108 कैच लपकने का रिकॉर्ड बना दिया है. 

एम एस धोनी आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने हैं. इसके अलावा धोनी सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. Dhoni सीएसके के लिए खेलते हुए अबतक 4471 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस मामले में सुरेश रैना नंबर वन पर हैं, रैना ने सीएसके की ओर से खेलते हुए कुल 5369 रन बनाए हैं.

CSK v RR: इस बड़ी वजह से चेन्नई का टॉप ऑर्डर हत्थे से उखड़ गया, शीर्ष 4 विकेट गिरने का VIDEO देखें

बता दें कि सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए सीएसके केवल 125 रन ही बना सकी, धोनी बल्लेबाजी में केवल 28 रन ही बना सके थे. एम एस धोनी के अलावा रविंद्र जडेजा ने कुछ हद तक अच्छी बल्लेबाजी की और 30 गेंद पर 35 रन बनाने में सफल रहे.

राजस्‍थान के खिलाफ चेन्‍नई की बल्लेबाजी रही फ्लॉप, केदार जाधव को लेकर बने Memes और जोक्स

आईपीएल 2020 (IPL 2020) के प्लेऑफ में पहुंचना है तो सीएसके को य़ह मैच जीतना काफी अहम है, दूसरी ओर राजस्थान के लिए यह मैर करो या मरो वाली स्थिती लिए हुए हैं. राजस्थान की टीम के लिए एक हार उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को तोड़ सकता है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Deepak Lokandersingh Chahar, Sanju Viswanath Samson, Indian Premier League 2020, Chennai Super Kings Vs Rajasthan Royals 10/19/2020 Ckrr10192020197724, Rajasthan Royals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com