विज्ञापन

'हम इस एरिया में सुधार चाहते हैं', अंतरिम कोच लक्ष्मण का सूर्यवंशी को क्लियर मैसेज, प्रतिबद्धता को सराहा

जिंबाब्वे सीरीज में वैभव दोनों टीमों में सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने, लेकिन भारतीय प्रबंधन इतने भर से संतुष्ट नहीं है

'हम इस एरिया में सुधार चाहते हैं',  अंतरिम कोच लक्ष्मण का सूर्यवंशी को क्लियर मैसेज, प्रतिबद्धता को सराहा
भारतीय प्रबंधन ने वैभव को जरूरतों के बारे में बता दिया है
Source: Social media

खत्म हुई जिंबाब्वे टी20 सीरीज में परिणाम क्या होगा, यह तो तमाम लोगों और पूर्व क्रिकेटरों को पहले से ही बता था. परिणाम से इतर सीरीज का महत्व कई पहलुओं से अहम था. और निश्चित रूप से इनमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) सबसे बड़ी वजहों में से एक थे. और सीरीज की समाप्ति पर वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बन कर चर्चा के एक अलग स्तर पर भी पहुंच गए. वैभव ने 3 मैचों में 2 अर्द्धशतकों औ 50.33 के औसत से दोनों टीमों में सबसे ज्याादा 151 रन बनाए, तो उनके नाम पर बयानों की बाढ़ सी आ गई. बहरहाल, दौरे में टीम के अंतरिम कोच रहे वीवीएस लक्ष्मण का मानना ​​है कि अगर इस युवा सनसनी को अपनी भारी क्षमता को पूरा करना है, तो अभी भी उनके विकास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बाकी है. लक्ष्मण ने कहा कि उनकी समग्र फिटनेस में सुधार करना इस युवा खिलाड़ी के लंबे समय के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा।

लक्ष्मण ने कहा,'वह एक क्षेत्र जिसमें हम चाहते हैं कि वह सुधार करे, वह उसकी समग्र फिटनेस है' पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने टीम में योगदान देने के लिए सूर्यवंशी की प्रतिबद्धता और इच्छा पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने तीसरे टी20 के दौरान हुई एक घटना का जिक्र किया जब डीप स्क्वायर लेग पर डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश में चोट लगने के बावजूद वह मैदान पर बने रहना चाहते थे.

उन्होंने आगे कहा, 'वह एक बहुत ही कम उम्र का लड़का है. वह खुद खेल के हर पहलू में बेहतर होना चाहता है. आज भी जब वह चोटिल हो गए (डीप स्क्वायर लेग से अंदर दौड़ते हुए डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश में), तब भी वह मैदान पर रहना चाहते थे. हमारे फिजियो ने ही उन्हें बाहर आने के लिए कहा. यही उत्सुकता और ईमानदारी है जो उनके अंदर टीम में हर संभव तरीके से योगदान देने की है.'

लक्ष्मण ने पिछले एक साल में बीसीसीआई के 'हेड ऑफ क्रिकेट' के रूप में अपनी भूमिका के माध्यम से सूर्यवंशी के विकास पर बारीकी से नजर रखी है. इस साल की शुरुआत में भारत के आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के विजयी अभियान के दौरान यह युवा खिलाड़ी उनके मार्गदर्शन में फला-फूला, टूर्नामेंट में 439 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बना और उसे 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया. बहरहाल, तारीफों के बावजूद, लक्ष्मण का संदेश स्पष्ट है कि सूर्यवंशी के करियर की पहले से ही शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाने के लिए उनके फिटनेस के स्तर को सुधारना उनकी यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, VVS Laxman, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com