विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

वीरेंद्र सहवाग ने शेन वार्न को बर्थडे पर बधाई देते हुए उनका प्‍लास्‍टर बांधे फोटो किया पोस्‍ट, लिखा यह संदेश

ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार लेग स्पिनर शेन वॉर्न बुधवार को 47 वर्ष के हो गए. इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते समय अपनी जोरदार बल्‍लेबाजी से वॉर्न की गेंदों की पिटाई करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में इस पूर्व स्पिन गेंदबाज को बधाई दी है.

वीरेंद्र सहवाग ने शेन वार्न को बर्थडे पर बधाई देते हुए उनका प्‍लास्‍टर बांधे फोटो किया पोस्‍ट, लिखा यह संदेश
शेन वॉर्न ने 145 टेस्‍ट में 708 विकेट हासिल किए थे (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार लेग स्पिनर शेन वॉर्न बुधवार को 48 वर्ष के हो गए. इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते समय अपनी जोरदार बल्‍लेबाजी से वॉर्न की गेंदों की पिटाई करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में इस पूर्व स्पिन गेंदबाज को बधाई दी है. बर्थडे विश करते हुए सहवाग ने इस ऑस्‍ट्रेलिया बॉलर के साथ अपना फोटो पोस्‍ट किया है जिसमें वॉर्न के हाथ में प्‍लास्‍टर बंधा हुआ है. ट्विटर पर वॉर्न को अपने बधाई संदेश में वीरू ने लिखा, 'जब आप बॉलिंग करते थे तो बल्‍लेबाज यही कामना करते थे कि आपके हाथ में इसी तरह प्‍लास्‍टर बंधा रहे.'
गौरतलब है कि शेन वॉर्न के गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ स्पिन गेंदबाजों में की जाती थी. उन्‍होंने 145 टेस्‍ट में 708 विकेट हासिल किए जिसमें 37 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और 10 बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट शामिल हैं. 71 रन देकर 8 विकेट वॉर्न का पारी में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. टेस्‍ट में वॉर्न से अधिक विकेट केवल श्रीलंका के मुरलीधरन ने हासिल किए हैं.

यह भी पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कह दी इतनी बड़ी बात..

वॉर्न ने इंग्‍लैंड के खिलाफ माइक गैटिंग को जो गेंद फेंकी थी, उसे कई क्रिकेट समीक्षक सदी की सर्वश्रेष्‍ठ गेंद का दर्जा देते हैं. यह गेंद लेग स्‍टंप के बाहर टप्‍पा खाने के बाद इतनी अधिक टर्न हुई थी कि ऑफ स्‍टंप ले उड़ी थी. इस गेंद को गैटिंग हैरान होकर देखते ही रह गए थे.वनडे मैचों में भी वॉर्न खासे सफल रहे. उन्‍होंने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए. 33 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा. वार्न ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी मैच, टेस्‍ट के रूप में जनवरी 2007 में खेला था.

यह भी पढ़ें :चंडीगढ़ के हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में सहवाग ने जारी की यह चेतावनी

वीरेंद्र सहवाग चुटीले अंदाज में कमेंट करने के लिए जाने जाते हैं. इसी कारण सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. सहवाग ने हाल ही में विकेटकीपर बैट्समैन पार्थिव पटेल को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे करने पर खास अंदाज में बधाई दी थी.

वीडियो : राष्‍ट्रवाद के खेल में फंसे खिलाड़ी और फिल्‍मी हस्तियां


सहवाग ने अपने बधाई संदेश में शार्ट फॉर्म में 'पीपी' और 'सीसी' शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया. बस फिर क्‍या था इन दोनों शब्‍दों का फुलफॉर्म क्‍या है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.   'पीपी' के अर्थ  तो पार्थिव पटेल से है, यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है लेकिन 'सीसी' के मायने क्‍या हैं, इसे लेकर ट्विटर पर कयासों का दौर शुरू हो गया. कुछ लोगों ने इसे 'छोटा चेतन' तो कुछ ने इसे 'छोटा चैंपियन' बताया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Shane Warne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com