विज्ञापन

WPL में स्मृति मंधाना की RCB की जीत पर झूम उठे विराट कोहली, खास संदेश लिखकर ऐसे दी बधाई

Virat Kohli pens heartfelt message congratulating RCB: रसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बधाई दी . 

WPL में स्मृति मंधाना की RCB की जीत पर झूम उठे विराट कोहली, खास संदेश लिखकर ऐसे दी बधाई
WPL 2026: मंधाना को कोहली ने लिखा पत्र

Virat Kohli writes special message to Smriti Mandhana: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की.इससे पहले आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2023/24 का खिताब अपने नाम किया था. इस लीग का पहला और तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने नाम किया था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा बैठी. आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बधाई दी . 

कोहली ने लिखा,  "एक बार फिर चैंपियन। RCB का झंडा ऊंचा रखा और यह कुछ ऐसा है जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं," कोहली ने लिखा, "स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई. आप लोग निश्चित रूप से इसके हकदार हैं. इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें. "

महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीत लिया है.आरसीबी ने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी. स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीत लिया है. 

आरसीबी ने इस मैच में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर नया रिकॉर्ड बनाया.  इससे पहले आरसीबी 2024 में चैंपियन बनी थी. आरसीबी की इस जीत के साथ एक खास उपलब्धि भी जुड़ गई.  आरसीबी अब पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके पास एक साथ आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की ट्रॉफी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com