Virat Kohli IPL Sixes Records; RCB vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली बनम बेंगलुरु मुकाबले में आज धमाका मचने वाला है, आज इस मुकाबले में एक बार फिर आरसीबी टीम के प्रशंसकों को जीत की उम्मीद होगी लेकिन उसके पहले नजर होंगी विराट कोहली के ऊपर, जी हां विराट कोहली इस आईपीएल सीजन में अपनी फिटनेस से थोड़ा परेशान तो जरूर दिख रहे हैं और उन्होंने अपने बयान मैंने भी इस बात का जिक्र किया था और कहा था कि मैं अभी भी 100% फिट नहीं हूं, लेकिन उसके बावजूद विराट ने 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ 34 गेंदो में 49 रनों की पारी खेली थी.
अब विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ जब मैदान में उतरेंगे तो वो डबल धमाका कर सकते हैं, दिल्ली के खिलाफ ये मुकाबला आरसीबी अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी और ऐसे में विराट अपने रिकॉर्ड लिस्ट में 2 महारिकॉर्ड को शामिल कर सकते हैं
आज के मेगा मुकाबले में विराट कोहली की नजर टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी. जी हां विराट अगर दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 68 रन बना लेते हैं तो वो एक ही देश (भारत) में टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने भारत में 8,563 रन बनाए हैं.
इसके साथ हीं विराट की नजर आईपीएल में 300 चक्के पूरे करने पर भी होगी, अब तक विराट के बल्ले से 299 चक्के आ चुके हैं मतलब अब अगर विराट अगर सिर्फ एक छक्का लगा देते हैं तो वो आईपीएल में 300 चक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ क्रिस गेल (357) छक्के और रोहित शर्मा (310) छक्के के क्लब में शामिल हो जाएंगे.
विराट कोहली के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की बात करें तो 5 मैचों में उनके बल्ले से अब तक कुल 228 रन बनाये हैं और इस दौरान उनका औसत 57 का रहा है और 158.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं. उनके बल्ले से अब तक 5 पारियों में 25 चौके और 8 छक्के लगाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं