विज्ञापन

जानें कौन है वो आर्टिस्ट, जिसका पोस्ट अवनीत कौर के बाद विराट कोहली ने किया लाइक, लोग बोले- अकाय के हाथ से फोन लो

विराट कोहली पिछले दिनों अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने के चलते काफी ट्रोल हुए थे. वहीं अब क्रिकेटर ने जर्मन व्लॉगर की फोटो लाइक करके खुद को चर्चा में ला दिया है.

जानें कौन है वो आर्टिस्ट, जिसका पोस्ट अवनीत कौर के बाद विराट कोहली ने किया लाइक, लोग बोले- अकाय के हाथ से फोन लो
अवनीत कौर के बाद विराट कोहली ने इस व्लॉगर की पोस्ट को किया लाइक

सोशल मीडिया पर एक बार फिर विराट कोहली ट्रेंड में हैं, लेकिन वजह क्रिकेट नहीं, उनका एक ‘लाइक' है. इस बार मामला एक जर्मन व्लॉगर की इंस्टाग्राम पोस्ट से जुड़ा है, जिसे देखकर फैंस ने इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ ला दी. दिलचस्प बात यह है कि यह लाइक कोई नया नहीं, बल्कि 30 जनवरी का बताया जा रहा है, जो अब जाकर लोगों की नजर में आया और वायरल हो गया. इसी के साथ नेटीजन्स इसे अवनीत कौर वाले एपिसोड से भी जोड़ रहे हैं. वहीं खुद युजवेंद्र चहल के फैन पेज ने भी इस व्लॉगर के इस पोस्ट पर कमेंट किया है. 

कौन हैं ये जर्मन व्लॉगर

Latest and Breaking News on NDTV

जिस पोस्ट की बात हो रही है, वह जर्मन कंटेंट क्रिएटर LizLaz की है, जो सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल और फोटोशूट्स के लिए जानी जाती हैं. उनके “गोल्डन आवर” फोटोशूट वाले इस पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक दिखते ही कमेंट सेक्शन में मीम्स और जोक्स की लाइन लग गई.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने लस्सी पीते-पीते मान लिया था इस एक्ट्रेस को बेटी, सलमान खान से था खास रिश्ता, सुपरस्टार के निधन के 5 महीने बाद हुईं इमोशनल

अवनीत कौर वाला ‘एल्गोरिद्म' फिर याद आया

फैंस को तुरंत पिछली घटना याद आ गई, जब अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने पर विराट कोहली को सफाई देनी पड़ी थी. तब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि फीड क्लियर करते वक्त “एल्गोरिद्म” की वजह से यह इंटरैक्शन हो गया, इसमें कोई इरादा नहीं था. अब उसी बयान को लेकर फैंस फिर चुटकी ले रहे हैं और पूछ रहे हैं, “इस बार एल्गोरिद्म क्या कहेगा?”

पोस्ट के नीचे आए रिएक्शन्स भी कम दिलचस्प नहीं हैं. किसी ने लिखा, “भाई इस एल्गोरिद्म का कुछ करना पड़ेगा”, तो किसी ने मजाक में कहा, “आकाय के हाथ से फोन लो.” कुछ यूजर्स ने तो अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए भी मजाकिया कमेंट कर दिए.

क्रिकेटर्स और फैंस, सबने ली चुटकी

पोस्ट के नीचे आए रिएक्शन्स में सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर भी मजे लेते नजर आए. युजवेंद्र चहल के फैन पेज द्वारा किए गए कमेंट में 'एल्गोरिद्म' लिखकर चुटकी ली, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. 'एल्गोरिद्म' शब्द एक बार फिर ट्रेंड करने लगा और लोग पुराने बयान को जोड़कर नए-नए मीम्स बनाने लगे. फिलहाल विराट की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन जिस तरह यह ‘लाइक' इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है, उससे साफ है कि सोशल मीडिया पर उनकी हर छोटी एक्टिविटी भी बड़ी खबर बन जाती है.

ये भी पढ़ें- वो फिल्म, जिसने दिया बॉलीवुड को खूंखार विलेन, राज कपूर साहब के तीनों बेटे थे खिलाफ, बनीं साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, LizLaz, Avneet Kaur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com