विज्ञापन
This Article is From May 18, 2024

Virat Kohli: कोहली ने किया खुलासा, बताया उनके करियर का दो सबसे बड़ा दर्द क्या रहा है

Virat Kohli on biggest heartbreaks of his career, कोहली ने आरसीबी और सीएसके के बीच मैच से पहले अपने करियर के दो सबसे बड़े शॉकिंग मोमेंट का खुलासा किया है.

Virat Kohli: कोहली ने किया खुलासा, बताया उनके करियर का दो सबसे बड़ा दर्द क्या रहा है
Kohli on biggest heartbreaks of his career

Virat Kohli on biggest heartbreaks of his career: विराट कोहली (Kohli) ने अपने अबतक के करियर के दो सबसे बड़े शॉकिंग मोमेंट को लेकर बात की है. दरअसल, आईपीएल 2024 में आरसीबी अपना आखिरी लीग मैच सीएसके के खिलाफ आज यानी 18 मई को खेलने वाली है. प्लेऑफ (IPL Playoffs) में पहुंचने के लिए आरसीबी को हर हाल में इस मैच को बड़े अतंर से जीतना होगा. वहीं, सीएसके यदि मैच जीतने में सफल रहती तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. यानी यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. वहीं, इस मैच के पहले विराट कोहली ने जियो सिनेमा के साथ बात की और बातचीत के दौरान अपने करियर के दो ऐसे शॉकिंग मोमेंट की चर्चा की जिसे वो आज भी याद कर निराश हो जाते हैं. कोहली ने कहा कि, साल 2016 में मेरे लिए दो शॉकिंग मोमेंट थे. एक तो हमने टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल गंवाया. उस समय मैं ऐसे फेज में था जब मैं मैदान पर जाकर कुछ भी कर सकता था. "

"2016 में मुझे दो बार दिल टूटने का अनुभव हुआ. पहले टी-20 वर्ल्ड कप, उसके बाद आईपीएल फाइनल .  मुझे लगा था कि मैं टी20 वर्ल्ड कप जीत सकता हूं क्योंकि हम मजबूत स्थिति में थे, इसलिए मुझे उस हार के बाद ठीक होने में कुछ  दिन लगे थे. वहीं, आईपीएल 2016 का फाइनल हारना. वह अनुभव भी मेरे लिए दिल टूटने जैसा था. हम वह मैच जीत सकते थे. हम उस मैच में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे. हमने 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद जब एबी आउट हुए तो हम मैच में पिछड़ने लगे थे. उस हार ने भी मुझे काफी निराश किया था. "

ये भी पढ़े-  IPL 2024 Playoffs Scenario: 3.1 ओवर...75 रन...RCB के लिए ऐसा है प्लेऑफ का गणित, चेन्नई को करना होगा ये काम

ये भी पढ़े-  पैट कमिंस- शाहीन अफरीदी नहीं, बल्कि इस गेंदबाज का सामना करना सबसे मुश्किल, रोहित शर्मा ने बताया

ये भी पढ़े-  बुमराह नहीं बल्कि इस गेंदबाज को खेलना सबसे मुश्किल, बाबर आजम ने बताया

इसके अलावा कोहली ने आईपीएल में गेंदबाजी करने को लेकर भी अपनी राय दी और कहा, "मैं आईपीएल में कभी गेंदबाजी नहीं करूंगा. फैन्स को कई बार "कोहली को बॉलिंग दो" कहते सुना है, मैंने हाथ जोड़ लिए. उन्होंने मुझे उस मैच में गेंदबाजी करने के लिए कहा जहां मुंबई ने 15 ओवर में 200 रन बनाए. अगर वहां मैच गेंदबाजी करता तो बल्लेबाजी करते समय मुझमें जो भी आत्मविश्वास होता वह भी खत्म हो जाता. "(Virat Kohli biggest heartbreaks moment)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com