विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

कोहली का एक और विराट कारनामा! सुनील गावस्कर के बाद 'ऐसा' करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए वीरवार का दिन एक नहीं कई उपलब्धि लेकर आया. पहले विराट ने आईसीसी 2017 अवार्ड में दो बड़े वर्गों में पुरस्कार अपनी झोली में डाले, तो वहीं उन्होंने एक और बड़े कारनामे को अंजाम दे डाला.

Also Read in
कोहली का एक और विराट कारनामा! सुनील गावस्कर के बाद 'ऐसा' करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने
विराट कोहली (भारतीय कप्तान, फाइल फोटो)
  • आईसीसी रैंकिंग में विराट कारनामा
  • साल 1979 में गावस्कर ने हासिल किए थे 916 रेटिंग प्वाइंट्स
  • विराट ने सनी के बाद छुआ 900 का आंकड़ा
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए वीरवार का दिन एक नहीं कई उपलब्धि लेकर आया. पहले विराट ने आईसीसी 2017 अवार्ड में दो बड़े वर्गों में पुरस्कार अपनी झोली में डाले, तो वहीं उन्होंने एक और ऐसा कारनामा कर डाला, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में उनसे पहले सिर्फ सुनील गावस्कर ही कर चुके हैं. और इस बात में कहीं न कहीं कोहली के साल का विराट प्रदर्शन भी मददगार रहा. वहीं, विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में इंग्लिश कप्तान जो रूट को धकेलकर और एक पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं.  
 
आपको बता दें कि भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने यह उपलब्धि साल 1979 में हासिल की थी. तब गावस्कर ने ओवल में अपने 20 वें टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 13 और 221 रन की पारी खेली थी. सुनील गावस्कर और साल 1979 के बाद कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज इस उपलब्धि को अपनी झोली में नहीं ही डाल सका था. लेकिन सेंचुरियन में बनाए गए शतक के बाद कोहली ने इस विराट कारनामे पर भी अपने नाम की मुहर लगा दी. 

यह भी पढ़ें : ये हैं विराट कोहली के पिछले साल के 'पांच सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस'

हालांकि, गावस्कर के बाद सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ दो और ऐसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रहे, जो उस उपलब्धि के नजदीक आ गए थे. लेकिन खूब जोर लगाने के बावजूद भी वह गावस्कर को पछाड़ना तो दूर, इस उपलब्धि को हासिल नहीं ही कर सके. लेकिन अब दिग्गज बल्लेबाज और कमेंटेटर से मिल रही आलोचना के बीच विराट ने इस उपलब्धि से गावस्कर को जवाब देने की कोशिश की है. अब देखते हैं कि गावस्कर का इस पर क्या बयान होता है. 

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली.
बता दें कि विराट कोहली आईसीसी की  जारी ताजा रैंकिंग में 900 प्वाइंट्स के आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. साल 1979 में गावस्कर आईसीसी रैंकिंग में 916 प्वाइंट्स तक पहुंचे में कामयाब रहे थे. बहरहाल, अब विराट कोहली के सामने गावस्कर के इन 916 प्वाइंट्स को पीछे छोड़ने की चुनौती है. कोहली 900 प्वाइंट्स का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के सिर्फ 31वें ही बल्लेबाज हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com